लाइव न्यूज़ :

कृति सेनन जैसा स्लिम फिगर पाने के लिए ऐसा हो आपका वर्कआउट और डाइट

By उस्मान | Updated: April 27, 2018 16:01 IST

भला कृति सेनन जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है।

Open in App

मॉडलिंग से फिल्मों का सफर तय करने वाली कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। कृति अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि उन्हें हॉट एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। कृति अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं।

इसमें कोई शक नहीं है कि कृति जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिस तरीके से रखना चाहिए।

 

कृति खूबसूरत होने के साथ-साथ हेल्दी और फिट भी हैं। फिगर को स्लिम एंड सेक्सी रखने के लिए उनकी सुबह की शुरुआत एक्सरसाइज के साथ होती है। कृति जैसा फिगर पाने के लिए वेट ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। कृति के वर्कआउट में डांस, योग, रनिंग और पिलेट्स शामिल हैं। डांसिंग से पूरी बॉडी का वर्कआउट होता है। वो दिन में दो बार वर्कआउट करती हैं। 

एक अखबार में दिए इंटरव्यू के अनुसार, कृति वर्कआउट के साथ-साथ डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं। कृति अपने खाने में दाल-चावल, उबला चिकन, चिकन सूप, सैंडविच, खजूर, केले, सेब, खीरा और सब्जियां शामिल होती हैं। उनका डिनर बहुत लाइट होता है।  

कृति के अनुसार, हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डायट लेने के अलावा आपको रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। आपको हमेशा फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए जिसमें कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और अन्य वर्कआउट शामिल हैं।

कृति के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन जिम में वर्कआउट करते हुए फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। चूंकि कृति अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और अपने फैंस के लिए वर्कआउट वाली फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :कृति सेननफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब