लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंट हैं तो करें इन चीजों का सेवन, बच्चे का आईक्यू लेवल होगा तेज

By मेघना वर्मा | Updated: January 5, 2018 14:35 IST

गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कुछ खास आहारों का सेवन करना चाहिए जिससे उनके बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ने की संभवना होती है।

Open in App

अगर आप भी गर्भवती हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि कैसे आप गर्भाधान के दौरान ही कुछ आदतों को अपनाकर अपने होने वाले बच्चे का आई क्यू लेवल बढ़ा सकती हैं। हाल ही में हुई रिसर्च से यह बात सामने आई है कि गर्भवती महिलाओं को आखिरी तीन महीनों में अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। साथ ही रोजाना कुछ मात्रा में अंडा, मछली, फलियां, नट्स और ब्रोकोली भी खाना चाहिए। ऐसा करने से होने वाले बच्चे के आईक्यू लेवल बढ़ने की सम्भावना होती है। कार्नेल यूनिवर्सिटी में हुए इस रिसर्च में गर्भवती महिलाओं पर रिसर्च किया गया।

शोध के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव के आखिरी तीन महीनों में अंडे का योक, लाल मांस, मछली, चिकन, फलियां, नट्स और सब्जियों आदि का सेवन करना चाहिए। शोधकर्ताओं के अनुसार ये चीजें होने वाले बच्चे के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। अध्ययन करने वाले मैरी कैडिल ने कृन्तकों के उपयोग से जानवरों के मॉडल के माध्यम से इसे समझाया, कि इस एकल पोषक तत्व की अतिरिक्त मात्रा के साथ मातृ आहार को पूरा करने से संतान के आईक्यू लेवल बढ़ने में लाभ होता है।

वरिष्ठ लेखक रिचर्ड केनफील्ड ने 26 गर्भवती महिलाओं पर ये जांच की। महिलाओं के ग्रुप को दो भागों में बांट दिया गया। लगभग आधे महिलाओं को 480 मिलीग्राम प्रतिदिन के हिसाब से कोलिन दिया गया, जो पर्याप्त मात्रा से अधिक है और अन्य आधी महिलाओं को 930 मिलीग्राम प्रति दिन दिया गया। आगे उन्होंने 4, 7 और 10 महीने पर महिलाओं के गर्भ की जांच की, जिसमें कोलिन का अधिक सेवन करने वाली महिलाओं के भ्रूण में ज्यादा हलचल देखने को मिली। यह अध्यन फेडरेशन ऑफ अमेरिकन सोसाइटी फॉर एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सगर्भावस्थामहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब