ठंडा या गर्म दूध? जानें क्या है आपके लिए ज्यादा सही

By गुलनीत कौर | Published: March 5, 2019 02:04 PM2019-03-05T14:04:39+5:302019-03-05T14:04:39+5:30

यदि आप ठंडा दूध पीते हैं तो इसे केवल सुबह के समय या दिन में पिएं। रात में ठंडे दूध का सेवन पाचन शक्ति को कमजोर बनाता है। 

Hot milk or cold milk, which one is better for health according to body type | ठंडा या गर्म दूध? जानें क्या है आपके लिए ज्यादा सही

ठंडा या गर्म दूध? जानें क्या है आपके लिए ज्यादा सही

'एन एप्पल अ डे, कीप्स दि डॉक्टर अवे', यह तो आपने सुना होगा। लेकिन रोजाना एक गिलास दूध भी आपको कई रोगों से दूर रखकर डॉक्टर की दवा से हमेशा की छुट्टी दिलाता है। दूध में ढेर सारा कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं और रोगों से हमारा बचाव करते हैं। मगर दूध में हमें ठंडा दूध पीना चाहिए या गर्म दूध? दोनों में से क्या सही है?

अक्सर यह लोगों की इच्छा पर निर्भर करता है। कुछ लोग गर्म दूध पीते हैं। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो गर्म दूध के आसपास भी नहीं फटकते हैं। इन्हें सिर्फ और सिर्फ ठंडा दूध पसंद होता नही। कैसा भी मौसम हो, ये ठंडा दूध पीना ही पसंद करते हैं। लेकिन सेहत के लिहाज से दोनों में से कौन सा दूध हमें पीना चाहिए? आइए आपको बताते हैं।

ठंडा या गर्म दूध?

विभिन्न अध्ययनों में यह पाया गया है कि गर्म की बजाय ठंडा दूध अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके पीछे कारण है बाजार से घर तक दूध पहुँचने से पहले इसका तमाम तरह के केमिकल के साथ मिल जाना। ठंडा दूध पाश्चराइज्ड होता है। इस तरह के दूध में छोटे छोटे पोषक तत्व होते हैं जो मरते नहीं हैं और हमारे शरीर को कई सारे लाभ देते हैं। 

दूसरी ओर गर्म दूध को बाजार में केमिकल की सहायता से डिब्बा बंद दूध का रूप दिया जाता अहै। इस दौरान दूध के कई सारे माइक्रो-नुट्रिएंट्स मर जाते हैं। यह एक कारण है कि क्यों हमें गर्म दूध की बजाय ठंडा दूध लें आ चाहिए। दूध के ये माइक्रो-नुट्रिएंट्स दिनभर की शक्ति प्रदान करते हैं। इसलिए सेहत के लिहाज से सबसे पहले ठंडा दूध ही लें।

क्यों पिएं गर्म दूध?

मगर गर्म दूध पीने का एक कारण ठंडे दूध पर भी भारी पड़ता है। ठंडा दूध हर मौसम में नहीं पिया जा सकता है। ठंडा के मौसम में और बदलते मौसम के दौरान ठंडा दूध पीने से सर्दी-जुखाम जैसी परेशानी हो जाती है। ऐसे में अगर आपको ठंडा दूध बहुत ज्यादा पसंद भी है तो ज़रा सोच समझकर इसका सेवन करें। सेहत को फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। 

एक और कारण है जिसकी वजह से हमें  गर्म दूध पीना चाहिए, वह है हमारी बॉडी टाइप। कई लोगों के शरीर का अंदरूनी तापमान ठंडा दूध सहन नहीं कर सकता है। ऐसे लोगों को गर्म दूध ही पीना चाहिए। गर्म दूध पीने का तीसरा कारण यह है कि यदि दूध में प्रोटीन पाउडर या कोई भी एनर्जी सप्लीमेंट मिलाकर पीना हो तो गर्म दूध लें। ठंडे दूध में ना तो ये अच्छे से घुलता है, ना अधिक फायदा देता है।

यह भी पढ़ें: चर्म रोग कितना ही भयंकर क्यों न हो, जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 10 चीजें

जरूरी बात: यदि आप ठंडा दूध पीते हैं तो इसे केवल सुबह के समय या दिन में पिएं। रात में ठंडे दूध का सेवन पाचन शक्ति को कमजोर बनाता है। 

Web Title: Hot milk or cold milk, which one is better for health according to body type

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे