लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में छाती और गले में जमा बलगम को सिर्फ 1 दिन में साफ कर देंगी ये 4 चीजें

By उस्मान | Updated: December 13, 2018 08:09 IST

सर्दियों में तापमान में गिरावट होने और प्रदूषण से सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, फ्लू आदि के गले और छाती में बलगम बनने लगता है। बलगम होने से न केवल सांस लेने में तकलीफ होती है बल्कि आपका मन भी खराब रहता है।

Open in App

सर्दियों में तापमान में गिरावट होने और प्रदूषण से सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, फ्लू आदि के गले और छाती में बलगम बनने लगता है। बलगम होने से न केवल सांस लेने में तकलीफ होती है बल्कि आपका मन भी खराब रहता है। सांस लेने में तकलीफ और लगातार छींक आना सारे लक्षण बलगम जमा होने के होते हैं। साथी ही, नाक बहना और बुखार आना, गले में खराश, चुभन आदि भी इसके लक्षण हैं। गले में जमे कफ से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। हालांकि आप घरेलू उपायों के जरिए भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं। 

1) काली मिर्च का पानीआप इस देसी इलाज अपनाकर आसानी से कफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस उपाय से कफ को एक ही दिन में दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको दो कप पानी में 30 काली मिर्च पीसकर उबाल लेनी है। जब पानी एक चौथाई रह जाए तब इसे छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। सुबह शाम इसका सेवन करें। इस घरेलू नुस्खे से आपका खांसी और कफ इन दोनों से छुटकारा मिल सकता है। 

2) कच्चा लहसुन लहसुन खाने से गले में जमा कफ बाहर निकल जाता है। इस देसी नुस्खे से टीवी के रोग में भी राहत मिलती है। छोटे बच्चे की छाती में जमा कफ निकालने के लिए गाय के घी को बच्चे की छाती पर रगड़े इस उपाय से जमा हुआ कफ बाहर निकल जाता है। 3) शहद और नींबू का पानीएक चम्मच शहद और दो चम्मच नींबू का रस गर्म पानी में मिलाकर पिएं। इस उपाय से गला साफ होगा क्योंकि नींबू बलगम को काटने का काम करता है। और शहद से गले को आराम मिलता है।

4) शहद और अदरकशहद और अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इस घरेलू नुस्खे का उपयोग करने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर इसे थोड़ा गरम कर लें, और इसका सेवन करें।

इस बात का रखें ध्यानऊपर बताए गए सभी उपाय मात्र घरेलू नुस्खे हैं और इन उपायों का दवाओं के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि आपको कोई भी नुस्खा ट्राई करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। एक्सपर्ट मानते हैं कि अदरक, शहद और लहसुन जैसी चीजों का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है लेकिन ज्यादा मात्रा में इनके सेवन से बचना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब