लाइव न्यूज़ :

बवासीर का काल है ये घरेलू नुस्खा, सिर्फ 5 दिन में ही पहुंचाएगा आराम

By उस्मान | Updated: September 10, 2018 17:29 IST

बवासीर होने पर मल विसर्जन करते समय तो भारी पीड़ा होती है और रोगी सीधा बैठ नहीं पाता है। इसके अलावा मलाशय के आस-पास नसों में सूजन, जलन, असहनीय दर्द और पेशाब में खून आने की समस्या रहती है।

Open in App

खराब खानपान और जीवनशैली के चलते बवासीर (Piles) एक आम समस्या है। इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों या ऑपरेशन का सहारा लेते हैं। इस रोग में गुदा के मुख में छोटे-छोटे मस्से होते हैं, इनमें से एक, दो या अनेक मस्से फूलकर बड़े हो जाते हैं। ये मस्से पहले कठोर होना शुरू होते हैं, जिससे गुदा में जलन और चुभन होने लगती है। इस स्थिति में ध्यान न दिया जाए, तो मस्से फूल जाते हैं और एक-एक मस्से का आकार मटर के दाने या चने बराबर हो जाता है। ऐसी स्थिति में मल विसर्जन करते समय तो भारी पीड़ा होती है और रोगी सीधा बैठ नहीं पाता है। इसके अलावा मलाशय के आस-पास नसों में सूजन, जलन, असहनीय दर्द और पेशाब में खून आने की समस्या रहती है। बवासीर रोग में यदि खून भी गिरे तो इसे खूनी बवासीर कहते हैं। यह बहुत भयानक रोग है, क्योंकि इसमें पीड़ा तो होती ही है साथ में शरीर का खून भी व्यर्थ नष्ट होता है। कुछ घरेलू नुस्खों से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

बवासीर की बीमारी का कारणबवासीर होने का प्रमुख कारण है लंबे समय तक कठोर कब्ज बना रहना। सुबह-शाम शौच नहीं जाने या शौच जाने पर ठीक से पेट साफ नहीं होने और काफी देर तक शौचालय में बैठने के बाद मल निकलने या जोर लगाने पर मल निकलने या जुलाब लेने पर मल की स्थिति को कब्ज होना कहते हैं। आजकल खराब खानपान और कई बार आनुवंशिक तौर पर लोग बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। हम आपको एक सरल उपाय बता रहे हैं जिनके जरिए आप बवासीर की समस्या को जड़ से समाप्त कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री- गाय का दूध - एक नारियल 

बनाने का तरीका- सबसे पहले नारियल की जटा को लेकर इसे अच्छी तरह से जला लें।- इस जले हुए भाग की भस्म बनाकर इसे एक साफ बोटल में भर लें।

ऐसे करें इस्तेमाल- सुबह टॉयलेट जाने के बाद इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।- सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ी दही लेकर उसमें उसमें 5 से 6 ग्राम नारियल डालें।- इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें और इसका सेवन कर लें।- ध्यान रहे इसके बाद पूरे दिन आपको कुछ और नहीं खाना है।- इस प्रयोग को आपको सुबह, दोपहर और रात को सोने से पहले करना होगा।- इसके अलावा आपको जब भी भूख लगे तब आप सिर्फ दही का सेवन करें। 

इस बात का रखें ध्यानअगर आप बवासीर या कब्ज से पीड़ित हैं और राहत पाने के लिए इस नुस्खे को आजमाने की कोशिश कर रहे हैं, एक बार अपने डॉक्टर से सलाह ले लें। हालांकि यह एक नैचुरल उपाय है जिसका कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन आराम नहीं मिलने पर अपनी दवाएं जारी रखें।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार