होली फेस्टिवल 2018: किचन में मौजूद चीजों से नेचुरल कलर बनाने के 5 आसान तरीके

By उस्मान | Published: February 26, 2018 04:51 PM2018-02-26T16:51:14+5:302018-02-26T16:57:24+5:30

आर्टिफिशियल कलर में केमिकल्स और अन्य सिंथेटिक एजेंट होते हैं जो जलन, एलर्जी और ड्राई स्किन का कारण बनते हैं।

Holi Festival 2018: 5 quick easy way to make natural organic colors for celebrations at your home | होली फेस्टिवल 2018: किचन में मौजूद चीजों से नेचुरल कलर बनाने के 5 आसान तरीके

होली फेस्टिवल 2018: किचन में मौजूद चीजों से नेचुरल कलर बनाने के 5 आसान तरीके

रंगों का त्योहार होली जल्दी ही आने वाला है। आपने भी होली के तैयारियां शुरू कर दी होंगी। होली के दौरान बाजार में कई तरह के कलर मिलते हैं। लेकिन सभी तरह के कलर आपके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं हैं। आर्टिफिशियल कलर में केमिकल्स और अन्य सिंथेटिक एजेंट होते हैं जो जलन, एलर्जी और ड्राई स्किन का कारण बनते हैं। बेशक इस तरह के कलर सस्ते और आसानी से मिल जाते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि इनसे आपको नुकसान ही होता है। हम आपको नेचुरल कलर बनाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने किचन में मौजूद चीजों से ही यह कलर बना सकते हैं। 

जरूर पढ़ें- भारत की इन 9 जगहों पर आप ले सकते हैं होली का असली मजा

1) हर्बल गुलाल

हर्बल गुलाल बनाने के लिए आपको 200 ग्राम अरारोट पाउडर, 100 ग्राम हल्दी, 50 ग्राम गेंदा फूल, 20 ग्राम संतरे के छिलके का पाउडर और 20 बूंद नींबू या चंदन का तेल चाहिए। सभी चीजों को एक बड़े प्लास्टिक टब में डालकर हाथ से अच्छी तरह मिक्स कर लें। इससे आपको एक सुंदर पीला रंग मिल जाएगा। यह पूरी तरह सेफ और नेचुरल है। 

2) हर्बल वाटर कलर

अगर आपको पानी से होली खेलना पसंद है, तो आप 100 ग्राम टेसू के फूलों को एक बाल्टी पानी में डाल दें और रातभर के लिए छोड़ दें। इससे पानी का कलर केसर के रंग का हो जाएगा।

3) गुलाबी रंग

अगर आपको गुलाबी और मैजेंटा कलर चाहिए तो चुकंदर आपके लिए बेहतर चीज है। चुकंदर के कुछ टुकड़ों को एक कप पानी में उबाल लें। इससे आपको डार्क मैजेंटा कलर मिल जाएगा। या आप कुछ टुकड़ों को पानी में डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। सूखे पाउडर के लिए चुकंदर को पीसकर पेस्ट बना लें और धूप में सुखा लें। इसे बेसन और आटे के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। 

4) फूड कलर के साथ ड्राई पाउडर

चावल का आटा लें और उसमें फूड कलर और दो चम्मच पानी डालकर मिक्स करें और पेस्ट बना लें। इसे सूखने दें। इसके बाद एक ग्राइंडर में ब्लेंड कर लें और पाउडर बना लें। 

5) ऐसे बनाएं ग्रीन कलर

नेचुरल ग्रीन कलर बनाने के लिए आप विभिन्न हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पालक इसके लिए सबसे बेहतर है। इसके लिए पालक और धनिया पत्तों को का पेस्ट बना लें और पानी में मिक्स कर लें। 

Web Title: Holi Festival 2018: 5 quick easy way to make natural organic colors for celebrations at your home

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे