लाइव न्यूज़ :

जरा संभलकर! धीरे-धीरे किडनियों को खराब कर सकती हैं केला, संतरा जैसी ये 6 हेल्दी चीजें

By उस्मान | Updated: November 11, 2019 15:39 IST

वैसे तो किडनी से जुड़े रोगों के कई कारण हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि खाने-पीने की कुछ हेल्दी चीजें भी आपकी किडनियों को धीरे-धीरे डैमेज कर सकती हैं।

Open in App

किडनियां शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जिनका काम खून साफ करना और शरीर की गंदगी को बाहर निकालना है। आजकल खाराब खानपान के कारण लोगों को किडनियों से जुड़ीं तीन सौ से ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो किडनी से जुड़े रोगों के कई कारण हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि खाने-पीने की कुछ हेल्दी चीजें भी आपकी किडनियों को धीरे-धीरे डैमेज कर सकती हैं।

एवोकेडोइस फल में वो सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। यही वजह है कि इसे एक सुपरफूड माना जाता है। लेकिन इसके बहुत अधिक सेवन से आपकी किडनियां प्रभावित हो सकती हैं। अगर आप पहले से किसी किडनी रोग से पीड़ित हैं, तो यह फल आपको ज्यादा नुकसान दे सकता है। इसके कारण यह है कि इस फल में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। शरीर को इस खनिज की आवश्यकता होती है, लेकिन रक्त में बहुत अधिक पोटेशियम मांसपेशियों में ऐंठन और अनियमित दिल की धड़कन जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

मीटबहुत अधिक मांस खाने से किडनी की समस्या हो सकती है क्योंकि पशु प्रोटीन को मेटाबोलाइज करना बहुत मुश्किल हो सकता है, जिससे अपशिष्ट उत्पादों को खत्म करना किडनी के लिए बोझ बन जाता है। कई अध्ययन यह भी दावा करते हैं कि पशु प्रोटीन वाली चीजों के अधिक सेवन से किडनी की पथरी भी विकसित हो सकती है। मांस में भारी मात्रा में प्यूरीन होते हैं जो यूरिक एसिड के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं, जो कि गुर्दे की पथरी के सामान्य कारणों में से एक है। आप इसके बजाय अधिक सब्जियां और नट्स खा सकते हैं।

केलाअगर आप पहले से किसी तरह की किडनी समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको केले का सोच-समझकर सेवन करना चाहिए। ऐसी स्थिति में केला खाना आपके लिए और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसका कारण यह है कि केला पोटेशियम का भंडार है, यह उन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है जिनके गुर्दे ठीक से काम नहीं करते हैं। एक स्वस्थ वयस्क को रोजाना 3,500-4,700 मिलीग्राम पोटेशियम का सेवन करना चाहिए और एक केले में औसतन 537 मिलीग्राम होता है। लेकिन अगर आप किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपके शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होनी चाहिए।

डेयरी उत्पादहालांकि डेयरी उत्पाद विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन बहुत अधिक दूध, दही और पनीर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसका कारण यह है कि इनमें फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी किडनी को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आपके गुर्दे पूरी तरह से काम नहीं कर रहे हैं, तो वे आपके खून से एक्स्ट्रा फास्फोरस को निकालने में सक्षम नहीं होंगे और इससे समय के साथ पतली और कमजोर हड्डियां बन सकती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।

साबुत अनाजसाबुत-अनाज की रोटी स्वस्थ और पौष्टिक होती है, लेकिन अधिक मात्रा में और विशेष रूप से गुर्दे की समस्याओं वाले व्यक्तियों इसके सेवन से किडनी को और भी अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। इसका कारण यह है कि इस प्रकार की रोटी में फास्फोरस और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। सफेद ब्रेड के एक स्लाइस की तुलना में पूरे अनाज की रोटी में 70 मिलीग्राम पोटेशियम और 57 मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है।

ऑरेंज जूससंतरे का रस कैलोरी में कम और विटामिन सी से भरपूर होता है, इनमें पोटेशियम की मात्रा भी अधिक होती है। एक मध्यम संतरे में 240 मिलीग्राम पोटेशियम होता है और एक कप संतरे के रस में लगभग 470 मिलीग्राम हो सकता है। इन नंबरों को देखते हुए, संतरे और संतरे के रस का सेवन सीमित होनी चाहिए। यदि किडनियां खून से एक्स्ट्रा पोटेशियम को खत्म नहीं कर सकती, तो यह आपके शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब