स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है. खराब खान-पान की वजह से अक्सर लोग थकान थकान, कमजोरी, मानसिक थकान, पाचन तंत्र की गड़बड़ी या खून की कमी आदि जैसे स्वास्थ्य विकारों से पीड़ित रहते हैं। हम आपको कुछ ऐसी खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में आपको हेल्दी एंड फिट रख सकते हैं।
बादामबादाम में पाए जाने वाले आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस और विटमिन बी एक साथ क्रिया करते है। इसलिए बादाम मस्तिष्क, दिल और लिवर को ठीक से काम करते रहने में मदद करता है।
काली मिर्चछोटी सी दिखने वाली काली मिर्च औषधीय गुणों से भरपूर भी होती है। मस्तिष्क की कमजोरी दूर करने के लिए 25 ग्राम मक्खन में 5-6 काली मिर्च मिलाकर रोज सेवन करें। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट तत्व भी पाए जाते हैं।
अखरोटअखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता हैं। इसमें मैगनीज, कॉपर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। अखरोट सूजन को नियंत्रित करने, वजन घटाने, रक्तचाप को कम करने और आपको एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करने में भी मदद करता है।
सौंफसौंफ प्रतिदिन घर में प्रयोग किए जाने वाले मसालों में से एक है। सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें। इसे दोनों समय भोजन के बाद लें, तनाव दूर रहेगा।
दालचीनीदालचीनी सिर्फ गर्म मसाला ही नहीं, बल्कि एक औषधि भी है। रात को सोते समय नियमित रूप से एक चुटकी दालचीनी पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लेने से तनाव दूर होता है।
मूंगफलीइसे सस्ता काजू कहा जाता है। दरअसल इसमें स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य को लाभ पंहुचाने संबंधी कई गुण होते हैं। मूंगफली को कई प्रकार से उपयोग किया जाता है। इसका तेल भी स्वाद और स्वास्थ्य के लिए बहुत प्रचलित है। इसे प्रोटीन का सबसे सस्ता वानस्पतिक स्त्रोत माना जाता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा मांस की तुलना में 1.3 गुना, अंडा से 2.5 गुना और फलों से 8 गुना अधिक होती हैं।
दही और केलाइससे प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते है। जिससे डाइजेशन ठीक रहता है और ज्यादा बैठे रहने पर भी गैस की समस्या नही होती। केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है और कंप्यूटर पर काम करते हुए थकान नहीं होती।
नींबू इसमें विटामिन C की मात्रा अधिक होती है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है. नींबू का उपयोग पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए, पेट दर्द से आराम पाने के लिए, भूख बढ़ाने के लिए, पित्त और कफज विकारों को ठीक करने के लिए तो कर ही सकते हैं, साथ ही और भी कई रोगों में लाभ पा सकते हैं।
सेबइसमें फाइबर ज्यादा होते हैं जिससे डाइजेशन बढ़ता है और गैस की समस्या से बचे रहते हैं। स्वस्थ और सफेद दांतों के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बढ़ती उम्र की वजह से मस्तिष्क पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करता है सेब। सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होते हैं।
दूधइसमें विटामिन A और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है कई फायदे होते हैं। दांतों और हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है। दूध पीने से आपको यह मिलता है. दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है। यह कब्ज और डिहाइड्रेशन से भी राहत दिलाता है।
डार्क चॉकलेटइसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार दो सप्ताह तक रोजाना डार्क चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है. इतना ही नहीं वजन घटाने से लेकर डायबिटीज में भी फायदेमंद हैं।