लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कोरोना काल में रहना है फिट तो गलती से भी इन 5 तरह के लोगों को नहीं खानी चाहिए अंडा, आलू, प्याज जैसी चीजें

By उस्मान | Updated: September 8, 2020 11:09 IST

Healthy diet tips: रोजाना खाई जाने वाली कुछ हेल्दी चीजें भी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं

Open in App
ठळक मुद्देआलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं हैकच्चा अंडा खाने से फ़ूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है लीवर के रोगियों के लिए प्याज का सेवन सही नहीं है

बेहतर स्वास्थ्य बेहतर खानपान पर निर्भर करता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी हेल्दी चीजें सेहत के लिए सही हों। कुछ हेल्दी चीजों के गलत समय और अधिक सेवन से शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि रोजाना खाई जाने वाली कुछ हेल्दी चीजें आपकी सेहत को कैसे नुकसान देती हैं। 

आलू आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। क्योंकि यह हर मौसम में मिलने वाली सब्जी है। इसके अलावा इसे हर सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। आलू का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

सब्जी में आलू लोगों की सबसे पहली पसंद होती है। लेकिन ज्यादा आलू खाना भी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आलू का सेवन करने से गैस की शिकायत हो सकती है। गैस की समस्या से छुटकारा पाना है, तो सबसे पहले आप आलू का इस्तेमाल करना बंद कर दीजिए।  

आलू का सेवन करने से मोटापा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आपको मोटापा कम करना है या बढ़ने से रोकना है, तो सबसे पहले आलू का सेवन करना बंद कर दें। आलू का ज्यादा सेवन करने से कैलोरी में बढ़ोतरी होती है और शरीर का वजन बढ़ता है।

शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी आलू का परहेज करना चाहिए। क्योंकि आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जिससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में शुगर का स्तर न बढ़े इसके लिए जरूरी है, कि आप आलू का सेवन कम ही करें।  

आलू का सेवन अधिक करने से ब्लड प्रेशर होने का खतरा अधिक रहता है। यदि आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है, तो आलू का सेवन कम करें।

अंडा अंडा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी जानते ही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किसी तरह से अंडा खाना हमारे सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक भी हो सकता है। 

यदि आप अंडे का सेवन कर रहे हैं, तो एक बात का जरूर ख्याल रखें, कि आप हमेशा इसका सेवन सही तरह से पकाकर ही करें, अगर अंडा कच्चा रह जाये और आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको फ़ूड प्वाइजनिंग या फिर पेट से जुडी समस्या भी हो सकती है।

यदि आप लकवा के मरीज हैं, तो आप अंडे के पीले हिस्से का सेवन बिलकुल भी ना करें। क्योंकि अंडे के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक होता है, जो आपके हृदय के लिए नुकसानदेह होता है।

प्याजभोजन में तो बिना प्याज के स्वाद भी नहीं आता है। खैर, यह आप सभी जानते हैं, कि प्याज हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्याज नुकसानदेह भी हो सकता है।  

जिन लोगों को लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या रहती है। उन्हें कभी भी कच्चे प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि लिवर से जुड़ी समस्या में यदि आप प्याज का सेवन करते हैं, तो यह कई परिस्थितियों में नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए आप कच्चे प्याज का सेवन ना करें।

कई लोगों को है। आजकल का खानपान ऐसा है, जिसके कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है। आपको बता दें जिस व्यक्ति को खून की कमी की समस्या हो उसे कच्चे प्याज का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। यदि ऐसे व्यक्ति कच्ची प्याज का सेवन करते हैं, तो उनके शरीर में खून की कमी और भी बढ़ सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब