लाइव न्यूज़ :

Healthy Diet Tips: बेहतर सेहत के लिए फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी

By उस्मान | Updated: March 2, 2020 12:36 IST

Healthy diet tips in Hindi: कुछ लोग रोजाना स्वस्थ चीजों का भरपूर सेवन करते हैं लेकिन फिर भी उनकी सेहत में कोई खास फर्क नहीं दिखता और वो बार-बार बीमार भी होते रहते हैं। 

Open in App

शरीर के बेहतर विकास और कामकाज के लिए स्वस्थ चीजों का सेवन तो जरूरी है ही लेकिन इससे ज्यादा जरूरी यह है कि आप कब, कितनी मात्रा और कैसे खाते हैं। कुछ लोग रोजाना स्वस्थ चीजों का भरपूर सेवन करते हैं लेकिन फिर भी उनकी सेहत में कोई खास फर्क नहीं दिखता और वो बार-बार बीमार भी होते रहते हैं। 

एक्सपर्ट मानते हैं कि बेहतर सेहत के लिए फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। किसी भी चीज के साथ कुछ भी खाने से सेहत को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इस तरह की गलती लोग अंडा खाने के मामले में भी करते हैं। सभी जानते हैं कि अंडा खाना सेहत के लिए काफी फायदेंमद हैं। इसमें पाए जाने पोषक तत्व शरीर के लिए काफी जरूरी है। 

उबला अंडा न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों के विकास के साथ-साथ मजबूत होती है। दरअसल इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कहा जाता है कि जो लोग काफी दुबले-पतले होते हैं उनको इसका फायदा मिलता है।

आपको यह जानना जरूरी है कि अंडा खाने से पहले, साथ में या खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से आपको अंडे के वो फायदे नहीं मिल पाते हैं। चलिए जानते हैं। 

आलूअंडा और आलू एक बेहतर कॉम्बिनेशन नहीं है। आलू में ऐसे खनिज होते हैं जो अंडे से आयरन और कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डालते हैं। इसलिए, इन दो सामग्रियों के आधार पर व्यंजन तैयार करना बेहद गलत है। साथ में, ये खाद्य पदार्थ सही तरह नहीं पचते हैं और अपच को भी बाधित कर सकते हैं। 

केलाअंडे खाने के बाद केले का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। जैसे कब्ज होना, गैस होना, गैस बनना या आंतों से रिलेटेड परेशानी हो सकती है। इसलिए अंडे के बाद केले का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।

नींबू अंडे का सेवन करने के बाद आपको खाना नहीं खाना चाहिए। उबले हुए अंडे खाने के बाद कभी भी आपको नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से यह हमारे शरीर में रिएक्शन पैदा करता है और हमारी पाचन क्रिया से संबंधित कई प्रकार की हमें प्रॉब्लम होने लगती है। इसमें दिल से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है।

मछलीयदि आप कभी उबले अंडे का सेवन करते हैं तो इसके बाद आपको मछली का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। इसमें आपके स्किन पर सफेद दाग भी पड़ने लग सकते हैं। जो एक तरह की गंभीर बिमारी है।

चावलअगर आप अंडा खाने के बाद चावल खाते हैं, तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। दरअसल इन दोनों चीजों में अलग-अलग तत्व होते हैं और जो एक दूसरे के जो सही तरह अवशोषित नहीं हो पाते हैं। 

दूधकुछ प्रोटीन उत्पाद एक दूसरे के साथ नहीं खाने चाहिए। यह दूध और अंडे पर लागू होता है क्योंकि वे दोनों ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें प्रोटीन होता है। दूध को किसी भी अन्य भोजन से अलग से पीना चाहिए ताकि दूध में मौजूद मूल्यवान पदार्थों को शरीर द्वारा पूरी तरह से अवशोषित किया जा सके।

पनीरएक समय में आपको एक ही पशु प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। इसका मतलब है कि अंडे को, मांस, और पनीर के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपका शरीर प्रोटीन को सही तरह अवशोषित नहीं कर पाता है। 

कुछ फलसेब, नाशपाती, अंगूर, आलूबुखारा, खुबानी, और तरबूज को प्रोटीन उत्पादों के बाद खाने की सलाह नहीं दी जाती है, जिसमें अंडे भी शामिल हैं। इससे पाचन पर असर पड़ता है। दरअसल फल 15 मिनट बाद ही पच जाते हैं, और अंडे बहुत देर तक पचते हैं। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत