लाइव न्यूज़ :

Health Tips: आपके लिए ज्यादा क्या सही है- फिल्टर्ड वॉटर या उबला हुआ पानी? आइए जान लेते है

By आजाद खान | Updated: August 10, 2022 16:02 IST

जानकारों की माने तो बढ़ती जनसंख्या, पर्यावरण प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी के कारण स्वच्छ पानी मिलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग टाइफाइड, पीलिया, हैजा समेत कई और गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देपानी वह भी अशुद्धियां फ्री सुरक्षित पेयजल सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। गन्दा पानी पीने से आपको गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। ऐसे में कौन सा पानी आपके लिए सुरक्षित पेयजल है, आइए जान लेते है।

Safe Water to Drink: पानी जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। पानी की जरूरत इंसान से लेकर जानवर तक, हर जीव को जिन्दा रहने की पानी की आवश्कता पड़ती है। हर किसी को स्वच्छ पानी की जरूरत पड़ती है, चाहे वह इंसान हो या जानवर। लेकिन बढ़ती जनसंख्या, पर्यावरण प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी के कारण स्वच्छ पानी मिलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। 

इस कारण बड़ी संख्या में लोग गन्दे पानी पीते है जिसकारण उन्हें टाइफाइड, पीलिया, हैजा समेत कई गंभीर बीमारियां होती है। ऐसे में हमें कौन सा पानी पीना चाहिए और अगर साफ पानी न मिले तो क्या करना चाहिए, आइए आज के इस लेख में हम यह जान लेते है। 

साफ पानी बनाने के लिए उबालना काफी है (Boil Water is Enough for Pure Water)

बहुत पहले से हम ये देखते आ रहे है कि लोग सुरक्षित पेयजल के लिए गन्दे पानी को उबाल लेते है और उसे ही पीते है। लेकिन क्या यह सही तरीका है, आइए जान लेते है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जब आप पानी को उबाल लेते है तो उसमें मौजूद सूक्ष्म जीव, वायरस और बैक्टीरिया खत्म हो जाते है जिससे वह पानी पीने लायक हो जाता है। 

लेकिन इस पानी में अभी भी अशुद्धियां है जिससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है। जी हां, पानी के उबालने के बाद भी उसमें लेड, आर्सेनिक, मैग्नीशियम और नाइट्रेट जैसी अशुद्धियां रह जाती है तो शरीर को भारी नुकसान पहुंचाती है। 

कौन सा पानी अशुद्धियां फ्री है (Water Free from Impurities)

ऐसे में डॉक्टरों द्वारा सलाह यह दी जाती है कि आप प्यूरीफाइड या फिल्टर्ड पानी पीए। प्यूरीफाइड या फिल्टर्ड पानी के कई फायदे है। पहला फायदा यह है कि इसे आपको उबालना नहीं पड़ेगा और आप बिना उबाले इसे पी सकते है। 

साथ ही साथ प्यूरीफाइड या फिल्टर्ड किया हुआ पानी में आपको अशुद्धियां जैसे लेड, आर्सेनिक, मैग्नीशियम और नाइट्रेट भी नहीं मिलेगी और आप सुरक्षित पेयजल पी पाएंगे। ऐसे में सुरक्षित पेयजल पाने के लिए आपको प्यूरीफाइड या फिल्टर्ड किया हुआ पानी ही पीना चाहिए। इससे आपका शरीर फिट और बीमारी मुक्त रहता है। 

अगर प्यूरीफाइड या फिल्टर्ड पानी की सुविधा न हो तो (No Filter Water Other Option)

कुछ लोगों को यह भी समस्या होती है कि वह जहां है, वहां पर प्यूरीफाइड या फिल्टर्ड पानी की सुविधा नहीं होती है। ऐसे में ये लोग पानी को उबाल कर ही पीया करें। आपके द्वारा पानी को उबाल कर पीने से उसमें मौजूद अशुद्धियां तो दूर नहीं होंगी, लेकिन आपके उबाले हुए पानी से सूक्ष्म जीव, वायरस और बैक्टीरिया साफ हो जाएंगे जिससे आप की कुछ रक्षा हो पाएगी। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीमानसून हेल्थ टिप्स हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब