लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे लीवर डैमेज करके आपको पीलिया, सिरोसिस, हेपेटाइटिस का मरीज बना सकती हैं ये 8 चीजें

By उस्मान | Updated: April 15, 2019 11:19 IST

Health Tips in Hindi: अगर आप यह समझते हैं कि सिर्फ शराब के सेवन से लीवर खराब होता है, तो आप गलत हैं। रोजाना खायी जाने वाली फास्ट फूड जैसी इन चीजों से भी आप लीवर डिजीज से शिकार हो सकते हैं।

Open in App

लीवर शरीर का सबसे प्रमुख अंग है। इसका काम शरीर की गंदगी साफ करना, खाना पचाना, शरीर को ऊर्जा देना, पित्त बनाना, खून साफ करना है। लीवर खराब होने से आपको फैटी लीवर, लीवर कैंसर, लीवर सिरोसिस, लीवर में सूजन, पीलिया और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

एक्सपर्ट मानते हैं कि शराब के अधिक सेवन और ज्यादा तेल मसाले वाला भोजन खाने से लीवर खराब होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना खायी जाने वाली कुछ चीजें भी आपके लीवर को डैमेज कर सकती हैं? गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट डॉक्टर विजय झा आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके अनियमित सेवन से आपका लीवर खराब हो सकता है। 

1) प्रोटीनप्रोटीन शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। इससे आपको ऊर्जा मिलती है और मांसपेशियों का निर्माण होता है। लेकिन पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट के बिना ज्यादा प्रोटीन का सेवन लीवर की समस्याओं का कारण बन सकता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट हमेशा मीट और अंडे जैसी प्रोटीन वाली चीजों के साथ सब्जियां और स्टार्च से भरपूर फूड भी खाने की सलाह देते हैं।

2) सोडा कार्बोनेटेड ड्रिंक में शुगर और कैफीन की मात्रा अधिक होती है। अधिक मात्रा में शुगर के सेवन से वो शरीर में स्टोरेबल ग्लाइकोजन में बदलता है। यह एक तरह का ग्लूकोज होता है, जो लीवर को डैमेज कर सकता है। इसलिए आपको अपने लीवर को हेल्दी रखने के लिए ऐसे पेय पदार्थों से दूर रहना चाहिए या बहुत कम मात्रा में सेवन करना चाहिए।

3) ग्रीन टीपिछले कुछ सालों में ग्रीन टी पीने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है, खासकर वजन कम करने वाली खूब पीते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप दिन में एक या दो कप ग्रीन टी पीते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं लेकिन अगर आप ग्रीन टी का ज्यादा सेवन यानी दिन में 4-5 कप से ज्यादा पीते हैं, तो इससे लीवर इंजरी हो सकती है।

4) नमकनमक के कम सेवन से आपको आयोडीन की कमी हो सकती है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन लीवर की सेहत को बिगाड़ सकता है। खाने की कुछ चीजों में पहले से ही बहुत अधिक मात्रा में नमक होता है, ऐसे में अगर इन चीजों में अलग से नमक मिलाकर खाते हैं, तो इसका सीधा असर आपके लीवर पर पड़ता है।

5) फास्ट फूड फास्ट फूड में मौजूद फैट और कैलोरी लीवर से जुड़ी समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसलिए फास्ट फूड का सेवन कम से कम करें। इन चीजों में अजीनोमोटो का अधिक इस्तेमाल किया जाता है, जो लीवर  के लिए खतरनाक है। दरअसल इसमें कैमिकल तत्व मोनोसोडियम ग्लूटामेट पाया जाता है, जो लीवर सूजन और कैंसर का कारण बनता है।

6) चीनी बदलती जीवनशैली में शुगर का इस्तेमाल सीधे तौर पर भले ही कम हुआ हो लेकिन कई तरह के शुगर वाले खाद्य पदार्थों का चलन बढ़ा है। ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें फ्रोक्टोज और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है वो लीवर के लिए ठीक नहीं होते हैं। इतना ही यह चीजें सीधे रूप से मोटापे के लिए भी जिम्मेदार हैं।

7) अवसाद की दवाएंडिप्रेशन की दवा या दर्द निवारक दवाएं लीवर की सेहत पर बुरा असर डालती हैं। इनके अधिक सीवान से लीवर डैमेज हो सकता है। लीवर डिजीज से बचने के लिए आपको लंबे समय तक डिप्रेशन की दवा का इस्तेमाल से बचन चाहिए।

8) ट्रांस फैटवनस्पति घी या ट्रांस फैट से वजन बढ़ने के अलावा लीवर को नुकसान पहुंचने का खतरा होता है। ट्रांस फैट का लगातार सेवन फैटी लीवर की समस्या दे सकता है। लोइवर डिजीज से बचने के लिए ट्रांस फैट का सेवन बहुत कम मात्रा में करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब