लाइव न्यूज़ :

सावधान! धीरे-धीरे दोनों किडनियों को डैमेज करने के साथ पथरी भी बना देती हैं ये 3 चीजें

By उस्मान | Updated: April 4, 2019 12:08 IST

Health tips in Hindi: दुनिया भर में 850 मिलियन से अधिक लोग किडनी की बीमारियों से पीड़ित हैं। दुनिया में क्रोनिक किडनी डिजीज मौत का सातवां सबसे बड़ा कारण है। इससे हर साल 2.4 मिलियन लोगों के मौत होती है।

Open in App

किडनी इंसान के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। किडनी के खराब होने पर आपका जीना मुश्किल हो जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में 850 मिलियन से अधिक लोग किडनी की बीमारियों से पीड़ित हैं। दुनिया में क्रोनिक किडनी डिजीज मौत का सातवां सबसे बड़ा कारण है। इससे हर साल 2.4 मिलियन लोगों के मौत होती है।  खाराब डाइट और जीवनशैली की वजह से किडनी से जुड़ीं बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं, जो धीरे-धीरे आपकी किडनियों को खराब कर रही हैं। अगर आप भी इन गलत आदतों का शिकार हैं, तो आपको समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए।  

1) ब्लड ग्लूकोज लेवल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एक सर्वेक्षण के अनुसार, जिन लोगों का ब्लड ग्लूकोज कंट्रोल नहीं रहता है, उन्हें किडनी की बीमारियों का लगभग 44 फीसदी खतरा होता है। इसलिए, यदि आपका ब्लड ग्लूकोज अक्सर बढ़ा रहता है, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को किडनी की समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए।

2) ब्लड प्रेशर लेवलकिडनी की क्षति का दूसरा सबसे बड़ा कारण हाई ब्लड प्रेशर है। किडनी अशुद्ध रक्त को छानने का काम करती हैं। जब रक्त सामान्य से अधिक दबाव में बहता है, तो नसों को नुकसान पहुंचाता है और रक्त को ले जाने की नसों की कामकाज को कम कर देता है। इसलिए जब तक आपका डॉक्टर हाई ब्लड प्रेशर के रूप में आपकी समस्या का निदान करता है, तब तक आपकी किडनी पहले से ही गंभीर रूप से डैमेज हो सकती है।

3) पानी की कम मात्राकिडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों, अतिरिक्त पोषक तत्वों या अतिरिक्त लवण को हटा देती हैं। ऐसा करने में सक्षम होने के लिए, किडनी पानी पर निर्भर करती हैं। इसी तरह, त्वचा पसीने के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है- जिसे पानी की भी आवश्यकता होती है।

आयुर्वेद के अनुसार, आपको रोजाना  आठ लीटर से अधिक पानी पीना चाहिए। जब आप अच्छी तरह से हाइड्रेटेड होते हैं, तो आपका शरीर विषाक्त पदार्थों को हटाने का काम करने के लिए उस पानी का उपयोग कर सकता है। यदि आप कम पीते हैं, तो आपके गुर्दे को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। समय के साथ, निर्जलीकरण गुर्दे की बीमारियों को जन्म दे सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब