लाइव न्यूज़ :

एसिडिटी से है बुरा हाल? करें ये काम, 1 मिनट में मिलेगा आराम

By उस्मान | Updated: April 14, 2018 12:49 IST

एलोवेरा में एन्थ्राक्युनन होता है, जो पाचन सहायता और अम्लता को रोकने में सहायक है। इसके हीलिंग और एंटी बैक्टीरियल गुण पाचन तंत्र को शांत रखने में सहायक हैं।

Open in App

खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से लोगों में एसिडिटी की समस्या बेहद आम हो गई है। आमतौर पर तली-भुनी और मसालेदार भोजन के सेवन से पेट में गैस बनने लगती है। एसिडिटी की वजह से पेट में दर्द और छाती में जलन और कई बार सिर में दर्द की समस्या होने लगती है। हालांकि इससे राहत पाने के कई घरेलू उपाय हैं जिनसे फायदा भी होता है। इनमें से एक उपाय एलोवेरा है। एसिडिटी से राहत पाने का एक नेचुरल उपाय है। एलोवेरा एक आसानी से मिलने वाला पौधा है, जो पाचन सहायता और शरीर में एसिड भाटा कम करने में मददगार है।

एलोवेरा कैसे कम करता है एसिडिटी

अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक, एंटीमाइक्रोबल, एंटीअल्सर, एंटीऑक्सीडेंट और डाइयुरेटिक गुण होते हैं। इसलिए यह जठरांत्र और अन्य पेट की समस्याओं के इलाज में कारगर है। एलोवेरा में एन्थ्राक्युनन होता है, जो पाचन सहायता और अम्लता को रोकने में सहायक है। इसके हीलिंग और एंटी बैक्टीरियल गुण पाचन तंत्र को शांत रखने में सहायक हैं, जिससे एसिडिटी के लक्षणों को ख़त्म करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोलीसैकराइड को क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत करने के लिए जाना जाता है। ग्लुकोमैन्नस एसिड के कारण प्रभावित होने वाली पाचन प्रणाली के संतुलन में मदद करते हैं। 

इन सबके अलावा एलोवेरा पाचन तंत्र के विषाक्त पदार्थों को बाहर करने और किडनी फंक्शन, लीवर व पित्ताशय में सुधार लाने में मदद करता है। एलोवेरा की एंटी-इन्फ्लैमटोरी गतिविधि पाचक रस और एसिडिटी से बचाने में सहायक है।  

यह भी पढ़ें- 2 मिनट में सांस की बदबू से छुटकारा पाने के 3 उपाय

एलोवेरा का इस्तेमाल ऐसे करें

एलोवेरा जूस- ये बाज़ार में उपलब्ध होता है और आप घर में भी बना सकते हैं। इसे खाने से 20 मिनट पहले पिएं। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो ¼ कप पिएं। इससे पाचन तंत्र में जलन कम करने में मदद मिलती है।  

फ्रूट्स जूस के साथ एलोवेरा

अगर आपको इसका टेस्ट पसंद नहीं तो आप अन्य फलों के रस के साथ विशेषकर नारियल पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट खाएं 1 चम्मच घी, फिर देखो जीवन में कैसे आती है बहार

एलोवेरा सूप

एलोवेरा का इस्तेमाल केवल जूस के तौर पर ही नहीं किया जाता है। आप इसे सूप और स्टू में मिलाकर भी खा सकते हैं। 

एलोवेरा मोकटेल

2 कप अमरूद का जूस3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल2 बड़े चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि

एलोवेरा को अमरुद अमरुद अमरुद के रस के साथ मिलाकर ब्लेंड कर लेंसारे चीजों को एक साथ मिलाकर ब्लेंड कर लेंआइस के साथ सर्व करें

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब