लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट खाएं 1 चम्मच घी, फिर देखो जीवन में कैसे आती है बहार

By उस्मान | Updated: April 13, 2018 07:53 IST

रोजाना सुबह खाली पेट 5 से 10 एमएल घी का सेवन करें, तो इससे आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और आपका वजन भी कम होता है।

Open in App

सुबह उठने के बाद ज्यादातर लोग चाय या कॉफी पसंद करते हैं या सीधा नाश्ता करते हैं। हालांकि कुछ लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहते हैं और वो सुबह उठने के बाद सबसे पहले गर्म पानी और शहद लेते हैं या नेचुरल हेल्दी ड्रिंक्स लेते हैं। हालांकि कुछ ऐसी भी चीजें है जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। उन चीजों में एक घी है। कई अध्ययन और आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट घी का सेवन करने से आपको कई फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं कैसे। 

1) दिमाग रहता है एक्टिव

अगर आप सुबह खाली पेट घी खाते हैं, तो आपकी बरे सेल्स एक्टिव होती हैं और नर्व भी प्रेरित होती हैं। इसका परिणाम यह होता है कि आपकी मेमोरी और सीखने की क्षमता आदि बढ़ती है।

2) शरीर की कोशिका को मिलती है मजबूती

घी शरीर की सभी कोशिकाओं को मजबूती देने का काम करता है। घी में रासा नामक न्यूट्रीएंट्स है जिसका खाली पेट सेवन किया जाए, तो यह आपके शरीर की कोशिकाओं पोषित करता है और आपके पूरे स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है। 

3) वजन कम करने में सहायक

कुछ लोग सोचते हैं कि घी का इस्तेमाल करने से वजन बढ़ता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 5 से 10 एमएल घी का सेवन करें, तो इससे आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और आपका वजन भी कम होता है। 

4) त्वचा में आता है निखार

घी के सेवन से कोशिकाएं पुनर्जीवित होती हैं जिससे आपकी त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। घी आपके स्किन की नेचुरल नमीं  बनाये रखता है उसे ड्राई होने से भी बचाता है। 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में रोजाना 1 गिलास गन्ने का रस पीने से होते हैं ये 11 बड़े फायदे

5) बालों का झड़ना रोकता है

सुबह खाली पेट घी का सेवन करने से आपके बाल स्वस्थ रहते हैं क्योंकि इन्हें पूरे न्यूट्रीएंट्स मिलते हैं। इससे आपके बाल मुलायम, चमकदार होते हैं और यहां तक कि उनका झड़ना भी बंद हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- फ्रूट्स और बादाम जैसी ये 8 हेल्दी चीजें भी बिगाड़ सकती हैं दिल की सेहत

6) जोड़ों के दर्द में देता है आराम

घी का सेवन करने से आपको जोड़ों में दर्द और गठिया आदि की संभावना कम होती है। क्योंकि घी एक नेचुरल लुब्रीकेंट की तरह काम करता है। घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते हैं जो ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना को कम करते हैं। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब