लाइव न्यूज़ :

हेल्थ टिप्स: सुबह ही नहीं बल्कि शाम को नहाने से भी होते हैं ये फायदे

By धीरज पाल | Updated: March 25, 2018 17:54 IST

आपको बता दें कि एक रिसर्च में पता चला है कि ब्लड शुगर वाले मरीजों को गर्म पानी से नहाना चाहिए।

Open in App

अक्सर लोग सुबह नहा लेते हैं क्योंकि किसी को ऑफिस जाना होता है, किसी को स्कूल, कॉलेज और घूमने जाना होता है। जिस तरह से रोजाना नाश्ता, भोजन करना हमारी दिनचर्या में शामिल होता है वैसे ही नहाना भी हमारे दिनचर्या में शामिल होता है। हम सुबह इसलिए नहाते हैं ताकि पूरे दिन तरोताजा रह सके और शरीर की गंदगी दूर हो सके। लेकिन एक शोध के मुताबिक कहा गया है कि अगर आप सोने से पहले नहाते हैं तो ये आपके लिए काफी लाभदायक और आरामदायक साबित होता है।

शोध में कहा गया है कि रात में नहाने से अच्छी नींद आती है। हालांकि ऐसा बहुत से लोग करते भी हैं। आइए जानते हैं कि रात में नहाने से क्या फायदे होते हैं।

इस विषय पर पूरी तरह से शोध किया गया है। सर्वप्रथम डेली मेल ऑनलाइन ने कई स्टडी का अध्ययन किया उसके बाद न्यूयॉर्क के डर्मटॉलजिस्ट से इस विषय पर निष्कर्ष निकालने के लिए कहा। सुबह-शाम में नहाने के अपने-अपने फायदे और नुकसान है। लेकिन रात में नहाने से दिनभर का पसीना, शरीर की गंदगी आदि से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए नींद भी अच्छी मिलती है।  

रात को नहाने के फायदे

शोध के मुताबिक दिनभर धूल-भरे महौल से जब आप रात में नहाते हैं तो यह सब साफ हो जाता है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो गंदगी से बिस्तर पर लेटने से आपकी नींद नहीं आने की संभावना रहती है। इसके साथ हमारे त्वचा से संबंधित एलर्जी हो सकती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए रात को सोने से पहले नहाना बहुत जरूरी है।

नींद पूरी व अच्छी होती है 

नहाने से शरीर का तापमान सामान्य होता है, जिससे आपको जल्दी और गहरी नींद आती है। अधिकतर स्टडी में बताया गया है कि, सोने से कम से कम 90 मिनट पहले नहाने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है और गहरी नींद आती है। इसके साथ ही शॉवर लेने से दीमाग में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है।

यह भी पढ़ें - 3D एनिमेशन वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी सिखा रहे हैं ये खास योगासन, जानें क्या है तरीके और फायदे

बढ़ती है इम्यूनिटी

जब आप रात में सोने से पहले स्नान करते है तो आपका शरीर रिलैक्स होता है और आपके बल्ड सेल्स सही से काम करते है। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। आपको इसे जरूर अपनान चाहिए।

त्वचा बनी रहती है रौनक

रात में शरीर त्वचा की कोशिकाएं को खुद स्वस्थ बनाता है और मृत कोशिकाओं को हटाकर नयी कोशिकाओं का उत्पादन करता है। इसलिए डॉ. जबेर रात को कम से कम चेहरा धोकर सोने की बात पर जोर देते हैं। हालांकि, रात को नहाना आपके काम को आसान कर सकता है।

शुगर के मरीजों को होता है फायदा

आपको बता दें कि एक रिसर्च में पता चला है कि ब्लड शुगर वाले मरीजों को गर्म पानी से नहाना चाहिए। इससे उनके शुगर लेवल में कमी आती है। रात में सोने से पहले शुगर के मरीज गर्म पानी से जरूर नहाएं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब