3D एनिमेशन वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी सिखा रहे हैं ये खास योगासन, जानें क्या है तरीके और फायदे

By धीरज पाल | Published: March 25, 2018 02:54 PM2018-03-25T14:54:14+5:302018-03-25T16:43:11+5:30

पीएम मोदी ने देश 2014 में जब भारी बहुतमत से सत्ता में आए थे तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की थी।

PM Narendra Modi's 3D animation video teaches the way of doing Trikonasana yoga | 3D एनिमेशन वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी सिखा रहे हैं ये खास योगासन, जानें क्या है तरीके और फायदे

PM Narendra Modi's 3D animation video teaches yoga

इस वक्त एक वीडियो बहुत ही वारयल हो रहा है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल 3D एनिमेशन वाले इस वीडियो में पीएम मोदी त्रिकोणासना योग कर रहे है। पीएम मोदी ने देश 2014 में जब भारी बहुतमत से सत्ता में आए थे तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की थी।

इसमें देश-विदेश के लोग भारी संख्या में जुटे और योगा किया। पीएम मोदी योग के इतने प्रशंसक हैं कि वो कई बार अलग-अलग माध्यम से लोगों को योग के बारे में अवगत कराते रहते हैं।

उन्होंने 25 मार्च (रविवार) को मन  की बात में फिट इंडिया प्रोजेक्ट और योग की चर्चा की। मन की बात में इस चर्चा के कुछ देर बार पीएम मोदी का यह वीडियो वायरल हुआ जो सोशल मीडिया से लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाया है। इस मौके पर आज हम आपको पीएम मोदी की वायरल हो रही इस वीडियो में  के योग के बारे में, जिसका जिक्र किया। 

कैसे करें त्रिकोणासन योग



 
इस वीडियो में पीएम मोदी एक-एक स्टेप में त्रिकोणासन योगा कर रहे है। साथ ही ये भी बता रहे हैं कि लोगों को इससे क्या फायदा होगा और लोग कई रोग से बच सकेंगे। आइए जानते हैं क्या है त्रिकोणासन योग क्या है और इसको कैसे किया जाता । 

कैसे करें त्रिकोणासन

1. सबसे पहले आसन को बिछाकर तैयार हो जाएं। 


2. दोनों पैरों को परस्पर आरामदायक दूरी पर रख कर खड़े हो जाएं। 
3. आराम से दोनों हाथों को उठाकर कंधों की सीध में कर लें। ध्यान रहें की हाथ एकदम सीधे हों।  


4. अपने बाएं पैर के पंजों को सीधा रखते हुए अपने दांहिने पैर को 90 डिग्री में घुमा लें। 
5. इसके बाद एक लंबी गहरी सांस ले और उसे धीरे-धीरे छोड़ें। 
6. सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को दांहिनी ओर कमर से छुकाएं। दाहिनी हाथ से अपने दाहिंने एड़ी को छुने का प्रयास करें। 


7. बाएं हाथ को ऊपर आसमान की ओर उठा लें और सर आसमान की ओर होना चाहिए।  
8. इस स्थिति में तब तक रहिए और जब तक आपको तनाव न महसूस हो। 
9. दोबारा यही आसन दोबारा दूसरी ओर कर करें। यह काफी आरामदायक और लाभदायक होता है। 

त्रिकोणासन के फायदे

1. यह आपके शरीर के मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।  
2. इसे करने से आपके चपटे तलवों यानी फ्लेट फूट की समस्या से भी बचाता है। 
3. जंघाओं, कंधे, छाती और रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है। 
4. अगर आपको गर्दन और पीठ पर चोट लगी हो या स्लिप डिस्क व सायटिका तो यह आसन कतई न करें। 
5. इससे मानसित तनाव और चिंता से मुक्त हो जाएंगे। 
 

Web Title: PM Narendra Modi's 3D animation video teaches the way of doing Trikonasana yoga

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे