हेल्‍थ टिप्स: नींबू के सेवन से नहीं आती है मुंह से बदबू, जानें इसके 8 फायदे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 11, 2018 11:08 AM2018-03-11T11:08:55+5:302018-03-11T11:10:52+5:30

अत्यधिक नींबू पानी के सेवन से दांतों पर इफेक्ट डालता है। क्योंकि नींबू में सिट्रस ऐसिड होता है।

health tips: benefits and side effects of lemon waters | हेल्‍थ टिप्स: नींबू के सेवन से नहीं आती है मुंह से बदबू, जानें इसके 8 फायदे

हेल्‍थ टिप्स: नींबू के सेवन से नहीं आती है मुंह से बदबू, जानें इसके 8 फायदे

गर्मी का दिन आ गया है। इस मौसम में लोगों को पानी की आवश्यता अधिक मात्रा में होती है। जगह-जगह गन्ने का जूस से लेकर नींबू पानी के स्टॉल नजर आने लगते हैं। नींबू को हमारे सेहत से लेकर सौंदर्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसका प्रयोग लोग अलग-अलग तरीके से करते हैं कोई नींबू का प्रयोग अच्छी सेहत के लिए करता है तो कोई बुरी नजर से बचने के लिए अपने वाहनों और घरों में लटकाता है। नींबू न केवल शरीर के विषाक्त पदार्थ को दूर करके, शरीर को साफ करने में मददगार है बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। यह मोटापे जैसी बड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है।

सुबह उठकर अगर रोजना एक ग्लास पानी में नींबू निचोड़ कर पिया जाए तो हमारे शरीर से कई रोग दूर हो जाएंगे। दरअसल पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटाशियम और फाइबर इत्यादि प्रदान कराता है। नींबू का सेवन करते वक्त हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि इसे अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए। इसके अपने साइड इफेक्ट भी होते हैं। अगर आप नींबू का सेवन कर रहे हैं तो आपको बिना डॉक्टर की सलाह लिए बिना इसकी शुरुआत न करें।  

आइए जानते हैं मात्रात्मक नींबू के सेवन से हमें क्या फायदे होते है।

1. गर्मियों में नींबू का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। ताकि तेज धूप और लू जैसे चीजों से बचा जा सकता है। वैसे भी नींबू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। 
2. नींबू पानी के सेवन से हमारे शरीर में पाचक क्रिया यथावत बरकरार रहता है।  बल्कि ये पाचन क्रिया को और भी बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है।
3. नींबू पानी से हमारे शरीर में विटामिन सी कमी कमी को दूर करने में मदद करता है । साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं। जिससे त्वचा के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और त्वचा पर निखार आता है।
4. रोजना नींबू पानी पीने से दिनभर ताजगी बनी रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती।
5. अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत है तो भी नींबू पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
6. वजन घटाना है तो सुबह उठकर नींबू पानी पीने से बेहतर दूसरा कोई उपाय नहीं।
7. नींबू पानी मुंह की दुर्गध को दूर करने में मददगार है। साथ ही इसके इस्तेमाल से ताजगी बनी रहती है।
8. नींबू पानी विटामिन सी और पोटेशियम के गुणों से भरपूर होता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करता है।

ये हैं साइड इफेक्ट 

1. अत्यधिक नींबू पानी के सेवन से दांतों पर इफेक्ट डालता है। क्योंकि नींबू में सिट्रस ऐसिड होता है जो दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते है। 
2. अगर सीने में जलन हो रही है तो आपको तत्कालप्रभाव से नींबू के पानी का सेवन छोड़ देना चाहिए। क्योंकि इसमें ऐसिड होता है। 
3. कभी आप ज्यादा खाना खा लेते हैं और खाना पचाने के लिए अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करते हैं तो यह आपके पेट और सेहत के लिए हानिकरक हो सकते हैं। 
4. नींबू पानी के अधिक सेवन से बार-बार पेशाब आती है जिससे बॉडी में डीहाइड्रेशन होने का खतरा बन जाता है। 
 

Web Title: health tips: benefits and side effects of lemon waters

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे