लाइव न्यूज़ :

शोध में दावा, शरीर में तेजी से खून बढ़ाकर एनीमिया से बचा सकता है बाजरा, ये भी हैं 4 जबरदस्त फायदे

By उस्मान | Updated: October 20, 2021 08:56 IST

अध्ययन ने निष्कर्ष निकाला कि बाजरा एक औसत व्यक्ति की दैनिक आहार संबंधी आयरन आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदैनिक आहार संबंधी आयरन आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है बाजराबच्चों के लिए अधिक फायदेमंद है बाजराडायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बेहतर विकल्प

एक नए अध्ययन से पता चला है कि बाजरा के नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन और सीरम फेरिटिन के लेवल में सुधार हो सकता है, जिससे आयरन की कमी वाले एनीमिया को कम किया जा सकता है। एनीमिया खून की कमी से होने वाला रोग है, जो विश्व स्तर पर बढ़ रहा है। अध्ययन के निष्कर्ष 'फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन' पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

अध्ययन ने निष्कर्ष निकाला कि बाजरा एक औसत व्यक्ति की दैनिक आहार संबंधी आयरन आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है। हालांकि प्रदान की जाने वाली आयरन की मात्रा बाजरा की किस्म और इसके प्रसंस्करण के रूप पर निर्भर करती है।

आईसीआरआईएसएटी में अध्ययन के प्रमुख लेखक और वरिष्ठ पोषण विशेषज्ञ डॉ एस अनीता पर प्रकाश के अनुसार, आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के उच्च स्तर को रोकने और कम करने में बाजरा का अहम रोल है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि बाजरा हीमोग्लोबिन के स्तर को 13.2 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। समीक्षा में चार अध्ययनों से यह भी पता चला है कि सीरम फेरिटिन में औसतन 54.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फेरिटिन रक्त में एक आयरन युक्त प्रोटीन है और आयरन की कमी के लिए एक क्लिनिकल मार्कर है।

शोधकर्ताओं कहा है कि यह साबित हो गया है कि आयरन की कमी से एनीमिया बच्चों में संज्ञानात्मक और शारीरिक विकास को प्रभावित करता है और वयस्कों में उत्पादकता को कम करता है। इस समस्या से निपटना जरूरी है और इसके लिए बाजरा बेहतर विकल्प है। 

बाजरा क्या है

बाजरा एक अनाज है, जिसकी खेती भारत में बड़े पैमाने पर की जाती है. भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां पर कई तरह के अनाजों की खेती की जाती है. इनमें गेंहू, मक्का, चावल और बाजरा शामिल हैं। इसकी खेती भारत में बड़े पैमाने पर की जाती है। बाजरे की रोटी को भाखरी भी कहा जाता है। बाजरे की रोटी एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है।

बाजरा खाने के अन्य फायदे

बाजरा प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बाजरे के फायदों के बारे में बात करें, तो बाजरा न सिर्फ पाचन क्रिया को ठीक रखता है, बल्कि कई बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार है।

- बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। कई बार ऐसा देखा गया है कि ग्लूटेन युक्त भोजन खाने से पाचन में दिक्कत होती है, इसलिए कई लोग उसकी जगह ग्लूटेन फ्री आहार को लेना पसंद करते हैं। इसके लिए बाजरा एक बेहद ही हेल्दी ऑप्शन साबित हो सकता है।

- फाइबर से भरपूर होने की वजह से बाजरा पाचन क्रिया को सही रखता है। बाजरा खाने से कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

- जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनको अपनी डाइट में बाजरा शामिल करना चाहिए है। ऐसा करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

- जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें भी अपने खाने में बाजरे की रोटी को शामिल करना चाहिए। फाइबर की उच्च मात्रा होने की वजह से यह आपको जल्दी भूख नहीं लगने देती।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार