लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे : सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से इन 8 बीमारियों से हो सकता है बचाव

By उस्मान | Updated: March 6, 2021 12:49 IST

तुलसी के पत्ते खाने के फायदे : कोरोना काल में रोजाना सुबह जरूर खाएं तुलसी के पत्ते

Open in App
ठळक मुद्देइम्यून पावर को मजबूत बनाती है तुलसीऔषधीय गुणों का खजाना है तुलसीकोरोना काल में जरूर करें तुलसी का सेवन

आयुर्वेद में तुलसी के पौधे को औषधीय गुणों का खजाना माना गया है। इस पवित्र पौधे का धार्मिक महत्त्व भी है। इसक उपयोग दशकों से मुख्य रूप से घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है। तुलसी के पौधे को चाय, रस, और सूखे पाउडर के रूप में विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।  

तुलसी के पोषक तत्व

तुलसी विटामिन और खनिज का भंडार हैं। इसमें मुख्य रुप से विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन और क्लोरोफिल पाया जाता है। इसके अलावा इसमें सिट्रिक, टारटरिक एवं मैलिक एसिड पाया जाता है। तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल  गुण पाए जाते हैं। 

खाली पेट में तुलसी के पत्ते खाने के फायदे

खाली पेट में तुलसी के पत्ते खाने से आपको आंतरिक स्वास्थ्य और बाहरी दोनों तरह से फायदे हो सकते हैं। वर्षों से, तुलसी के पत्तों को उपचार के लिए सबसे बड़ी जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है। सुबह-सुबह तुलसी के पत्ते खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो संक्रमण से लड़कर शरीर को मजबूत बनाता है। 

इम्यूनिटी सिस्टम होगा मजबूतसुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाना चाहिए। तुलसी के पत्तों में ऐंटिऑक्सिडेंट्स होता है जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाकर रखता है। साथ ही तुलसी के पत्ते सूजन को कम करने और तनाव दूर करने में भी मदद कर सकते हैं। 

कैंसर के जोखिम को कम करता हैतुलसी के पत्तों में एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। ये घटक धमनियों में रक्त प्रवाह को सीमित करके ओरल और ब्रेस्ट के विकास को रोकने में मदद करते हैं।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोलसुबह उठकर तुलसी के पत्ते चबाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। यह डायबीटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। तुलसी के पत्ते खाने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट का मेटाबॉलिज्म सही रहता है जिससे खून में मौजूद शुगर आपको एनर्जी देने का काम करता है।

फेफड़ों के रोगों से बचाने में सहायकतुलसी के पत्ते कैफीन, विटामिन सी, सिनेोल और यूजेनॉल से भरपूर होते हैं जो फेफड़ों में संक्रमण को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, तुलसी के पत्तों को फेफड़ों में नुकसान के लिए एक आवश्यक दवा माना जाता है जो मुख्य रूप से तपेदिक और धूम्रपान के कारण होता है।

जोड़ों के दर्द से मिलती है राहतजोड़ों में होने वाली सूजन और जलन की समस्या को दूर करने में तुलसी बेहतर विकल्प है। इसमें सूजन कम करने वाले एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। तुलसी अर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह जोड़ों में दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करती है।

तनाव से मिलती है राहततुलसी में शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को बनाए रखने में सहायक है। शरीर में कॉर्टिसोल का लेवल कम होने से तनाव भी कम होता है। इससे बेचैनी दूर करने और मूड फ्रेश करने में मदद मिलती है।

पाचन रहता है दुरुस्ततुलसी पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक है। तुलसी पाचन के लिए जरूरी गैस्ट्रिक जूस को जारी करने के लिए शरीर को उत्तेजित करती है जिससे पाचन आसानी से होता है। इसके अलावा यह लीवर और ब्लैडर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।

सर्दी-खांसी होती है खत्मतुलसी में पाया जाने वाला यूजिनॉल और ऐंटिऑक्सिडेंट्स बलगम और म्यूकस को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही साथ तुलसी की चाय में ऐंटिसेप्टिक और ऐंटि-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं जिससे सर्दी-खांसी के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेडायबिटीज डाइटकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब