योनि का सूखापन, अनिद्रा, बुखार जैसी इन 6 समस्याओं का रामबाण इलाज है ये पीला फूल

By उस्मान | Published: September 3, 2018 01:34 PM2018-09-03T13:34:49+5:302018-09-03T13:34:49+5:30

गेंदे के फूल से बने उत्पादों को मेनोपॉज वाली महिलाओं के लिए योनी के सूखेपन को दूर करने के लिए जाना जाता है।

health benefits of calendula marigold for, vaginal dryness, skin swelling, eye inflammation, fever | योनि का सूखापन, अनिद्रा, बुखार जैसी इन 6 समस्याओं का रामबाण इलाज है ये पीला फूल

फोटो- पिक्साबे

गेंदे का फूल देखने में बहुत खूबसूरत लगता है तथा इसकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती है। गेंदे के फूल को सजावट या पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इस औषधीय फूल के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। यह कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। इस फूल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दर्द से आराम दिलाने का काम करते हैं। गेंदे के फूल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- इंफ्लेमेंट्री, एंटी- माइक्रोबियल, एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टीक जैसे गुण पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि गेंदे के फूल से आपकी सेहत को और क्या-क्या फायदे होते हैं।  

1) आंखों की बीमारियों से बचाने में सहायक
गेंदे के फूल का इस्तेमाल चाय में होता है। इसके अंदर पिग्मेंट लुटीन पाया जाता है जिसे आंखों के विटमिन के तौर पर भी जाना जाता है। इससे आंख की बीमारियां से बचने में मदद मिलती है। 

2) सूजन को कम करने में मददगार
गेंदे के फूल में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते है इसलिए सूजन को कम करने के लिए यह काफी उपयोगी होता है। इसकी चाय बनाकर पीने से या लेप लगाने से सूजन कम करने में मदद मिलती है। आंतरिक अंगों की सूजन को कम करने के लिए भी गेंदे का उपयोग किया जाता है।

3) बेहतर नींद में सहायक
अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है, तो आपको गेंदे के फूल की चाय पीनी चाहिए। रात को सोने से पहले एक कप गेंदे के फूल की चाय पीने से बेहतर नींद आती है। 

3) चेहरे पर आती है चमक 
एंटी-माइक्रोबियल और एंटी- इंफ्लेमेंट्री गुण होने की वजह से यह फूल मुंहासों को खत्म करने के लिए उपयोगी होता है। गेंदे के फूल के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और खूबसूरत बनती है।

4) बुखार का रामबाण इलाज 
बुखार से पीड़ित लोगों को गेंदे के फूल की चाय पीनी चाहिए। इससे बुखार से राहत मिलती है। एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होने की वजह से बुखार के लक्षण कम होते हैं। 

5) मसूड़ों को मजबूत बनाने में सहायक
इसमें एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होने की वजह से यह मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए सही है। इसके रस को टूथपेस्ट में मिलाकर लगाने दांतों पर लगाने से मसूड़ों की सूजन कम हो जाती है। साथ ही इससे सूजन के कारण खून आने की समस्या भी नहीं होती है।

6) योनी के सूखेपन को दूर करने में सहायक
गेंदे के फूल से बने उत्पादों को मेनोपॉज वाली महिलाओं के लिए योनी के सूखेपन को दूर करने के लिए जाना जाता है। 

Web Title: health benefits of calendula marigold for, vaginal dryness, skin swelling, eye inflammation, fever

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे