लाइव न्यूज़ :

जमीन पर बैठकर खाना खाने के हैं ये हैरान कर देने वाले फायदे

By मेघना वर्मा | Updated: January 5, 2018 11:02 IST

जमीन पर बैठकर खाना खाने की हमारी पारंपरिक पद्दति स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

Open in App

आज के मॉर्डन समय में टेबल और चेयर पर बैठकर खाना फैशन की बात हो गई है। जमीन पर बैठकर भोजन करने को आजकल की पीढ़ी आउट ऑफ फैशन मानती है। लेकिन आज भी भारत में ऐसे कई घर हैं जहां के बुजुर्ग अपनी पुरानी परंपरा को निभाते हुए आज भी जमीन पर बैठकर भोजन करना पसंद करते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जमीन पर बैठकर खाना खाना ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है बल्कि परिवार के करीब भी रखता है। कुर्सी-मेज पर बैठ कर भोजन करना भले ही फैशनेबल होता हो लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी है। वहीं जमीन पर बैठकर खाना खाने की हमारी पारंपरिक पद्दति स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ये ना सिर्फ हमारे शरीर को लाभ पहुंचती है बल्कि हमारे दिल को भी तंदरुस्त रखती है। 

बस जमीन पर बैठने से ही आप कर लेंगे योग

जमीन पर बैठकर खाना खाने की इस क्रिया को सुखासन या पद्मासन कहते हैं। जब आप जमीन पर बैठते हैं तो आप खाना खाने के साथ योगासन भी कर लेते हैं। जो आपके दिमाग को शांत रखता है।

खाना पचाने में होती है मदद

जब आप पालथी मार कर जमीन पर बैठते हैं तो आपका खाना भी जल्दी हजम हो जाता है। खाने का कौर खाने के लिए जब आप आगे की और झुकते हैं और फिर पीछे की ओर आते हैं तो इस मूवमेंट से आपका पाचन तंत्र सही रहता है और खाना जल्दी हजम हो जाता है।

मासपेशियां होती हैं रिलैक्स

पद्मासन में बैठने के बाद आपकी मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। बहुत से डॉक्टर्स का मानना है कि वजन घटाने के लिए शारीरिक गतिविधि करना जरूरी है लेकिन जमीन पर खाना खाने के दौरान होने वाली शारीरिक गतिविधि के चलते भी आपके वजन घटने की संभावना होती है। 

रक्त के बहाव को रखता है नियंत्रित

पैरों को क्रॉस करके बैठने से शरीर में रक्त का बहाव भी सामान रहता है। रक्त के संचारित बहाव से आपका ह्रदय तंदरुस्त रहता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जमीन पर बैठने से आप आध्यात्मिकता से भी जुड़े रहते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!