लाइव न्यूज़ :

कोई लड़का वर्जिन है या नहीं, इन 4 तरीकों से चल सकता है पता

By उस्मान | Updated: April 13, 2019 17:16 IST

Health and Sex tips in Hindi: एक्सपर्ट भी मानते हैं कि पहली बार यौन संबंध बनाते समय अधिकतर लड़के-लड़कियां घबराते हैं। इसका कारण ज्यादा उत्तेजित होना है जिससे घबराहट बढ़ जाती है। अगर आपका पार्टनर थोड़ा नर्वस है, तो आप समझ जायें कि वो अभी तक वर्जन है।

Open in App

सबसे पहले आपको यह बात समझ लेनी चाहिए कि किसी लड़के या लड़की की वर्जिनिटी के लिए कोई मेडिकल टेस्ट नहीं है। इसका मतलब यह हुआ कि कोई लड़का या लड़की किसी से यौन संबंध रख चुका है या नहीं, इस बात का पता नहीं लगाया जा सकता। ज्यादातर डॉक्टर भी इस बात से सहमत हैं कि महिलाओं की तरह पुरुषों की वर्जिनिटी का पता लगाने के लिए कोई टेस्ट नहीं है। 

लड़कियों के मामले में आमतौर पर वर्जिनिटी को झिल्ली या हाइमन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिसका हाइमन टूटा है, वो वर्जन नहीं है। हालांकि इस पर डॉक्टरों का अलग मत है। डॉक्टर मानते हैं कि हाइमन ऊतकों का एक पतला टुकड़ा है, जो वैजाइना की दीवार पर मौजूद होता है। आमतौर पर यह, योनि मुख के पास एक छिद्र के रूप में दिखाई पड़ता है। लगभग 10-15 फीसदी महिलाओं के शरीर में जन्म के समय हाइमन नहीं होता। तो ऐसे में हाइमन टूटने और वर्जिनिटी खोने का सवाल मौजूद नहीं है। दूसरा, हाइमन बिना यौन संबंध के भी टूट सकता है। दरअसल, खेलते समय, मास्टरबेट के दौरान, टैम्पोन बदलते समय या बिना किसी विशेष कारण के भी यह टूट सकता है।

लड़कों की वर्जिनिटी पता करने का कोई एनाटॉमिकल और सेक्सुअल तरीका नहीं है। लेकिन आप कुछ तरीकों से इस बात का पता लगा सकते हैं। ऐसे लड़के पहली मुलाकात में लड़कियों से बात करने में शर्माते या घबराते हैं या फिर बात करने में असहज होंगे। खैर, आप इन चार संकेतों से पता चल सकता है कि कोई लड़का वर्जिन है या नहीं। 

1) संबंध बनाते समय शर्म महसूस करना  अगर किसी पुरुष ने कभी सेक्स नहीं किया है, तो उसे यह बिल्कुल नहीं पता होगा कि इसकी शुरुआत कैसे की जाए। वो आपको टच करने या किस करने से पहले पूछ सकता है। वहीं, एक अनुभवी पुरुष को यह पता होगा कि बिना एक शब्द बोले इसकी शुरुआत कैसे की जाए।

2) कंडोम के यूज का तरीका नहीं पता होना वर्जिन पुरुष को कंडोम का इस्तेमाल जरा भी नहीं पता होगा। इसका ज्ञान न होने के कारण वह कई बार इसे लगाने का प्रयास करेगा और इसे लगाने में वह कई बार असफल भी होगा। इसका सिर्फ यही मतलब नहीं कि वह वर्जिन है बल्की यह भी हो सकता है कि उसने इसका इस्तेमाल कभी किया न हो।

3) जल्दी ऑर्गेज्म पाना आपको बता दें कि बहुत जल्दी ऑर्गेज्म पाना एक हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती है। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि पहली बार यौन संबंध बनाते समय कई पुरुष बहुत जल्दी ऑर्गेज्म पा सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि पहली बार संबंध बना रहा पुरुष कामोत्तेजना बढ़ने के कारण जल्दी ऑर्गेज्म पा सकता है।

4) घबराहट इसमें कोई शक नहीं है और एक्सपर्ट भी मानते हैं कि पहली बार यौन संबंध बनाते समय अधिकतर लड़के-लड़कियां घबराते हैं। इसका कारण ज्यादा उत्तेजित होना है जिससे घबराहट बढ़ जाती है। अगर आपका पार्टनर थोड़ा नर्वस है, तो आप समझ जायें कि वो अभी तक वर्जन है।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब