पहले काफी मोटी हुआ करती थी हंसिका, इस खास उपाय से पाया स्लिम फिगर

By उस्मान | Published: August 9, 2019 10:41 AM2019-08-09T10:41:34+5:302019-08-09T10:41:34+5:30

भला हंसिका मोटवानी जैसा स्लिम एंड सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है।

Happy Birthday Hansika Motwani south indian actress hansika slim and sexy figure secrets workout and diet plan, hot and sexy pics, bold bikini photo Instagram, HD wallpapers, sexy images in Hindi | पहले काफी मोटी हुआ करती थी हंसिका, इस खास उपाय से पाया स्लिम फिगर

पहले काफी मोटी हुआ करती थी हंसिका, इस खास उपाय से पाया स्लिम फिगर

साउथ फिल्म एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। हंसिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हिंदी फिल्मों में काम शुरू किया था। वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में नजर आई थीं। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद से ही हंसिका को दर्शकों के बीच पहचान मिली थी। इस फिल्म के सालों बाद हंसिका मोटवानी हिमेश रेशमिया की मूवी 'आप का सुरूर' में नज़र आईं। 

इस फिल्म में हंसिका को देखकर कई लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ था कि ये वही छोटी लड़की जिसे कुछ साल पहले लोगों ने 'कोई मिल गया' में देखा था। कॉलीवुड में उन्होंने फिल्म देसमुदुरु से डेब्यू किया, जिसके लिए इन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला। हंसिका को तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन वह बॉलीवुड में अपना कमाल नहीं दिखा पाईं।

हंसिका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वो हर थोड़े दिन में अपने हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती ही रहती हैं। हंसिका अपने काम के साथ फिटनेस का भी खास ध्यान रखती हैं। एक समय था जब उनके मोटापे की वजह से उन्हें ट्रोल किया जाता था। लेकिन अब वो अपने हॉट एंड सेक्सी स्लिम फिगर के लिए चर्चा का विषय बनी रहती हैं। चलिए जानते हैं हंसिका का वर्कआउट और डाइट प्लान क्या है। 

हंसिका मोटवानी का वर्कआउट प्लान 
हंसिका सुबह जल्दी उठकर योग करती हैं। इसके बाद दो घंटे जिम में एक्सरसाइज करती हैं। उनके वर्कआउट में कार्डियो और स्पिनिंग एक्सरसाइज शामिल हैं। जिम के बाद वो प्रोटीन मिल्क शेक लेती हैं। हॉट अंस सेक्सी फिगर के लिए वो हर दूसरे दिन स्विमिंग भी करती हैं। 

हंसिका का डाइट प्लान
वो देसी घी का घर का खाना पसंद करती हैं। ऑयली और जंक फूड खाने से बचती हैं। नाश्ते में दूध और ताजे फल जरूर लेती हैं। सेब खाना उन्हें ज्यादा पसंद है इससे उन्हें वजन कंट्रोल रखने के साथ बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। वो वजन कंट्रोल करने के लिए दिन में 7 बार थोड़ा-थोड़ा खाती हैं। लंच में सलाद के साथ दही भी लेती हैं और रात को बहुत काम खाना खाती हैं।  

Web Title: Happy Birthday Hansika Motwani south indian actress hansika slim and sexy figure secrets workout and diet plan, hot and sexy pics, bold bikini photo Instagram, HD wallpapers, sexy images in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे