लाइव न्यूज़ :

स्वाद और गंध खोने वालों कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए अच्छी खबर, संक्रमण के कारण हो रहा है उन्हें यह फायदा- रिसर्च में दावा

By आजाद खान | Updated: December 23, 2022 19:34 IST

इस रिपोर्ट में यह देखा गया है कि जिन कोरोना के मरीजों की यह शिकायत थी कि उनका स्वाद और गंध खो गया है, टेस्ट के दौरान उनका एंटीबॉडी को दोगुना होते देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जिन मरीजों के स्वाद और गंध खो गए है, यह उनके लिए फायदे की बात है।इस रिपोर्ट में ऐसे मरीजों में एंटीबॉडी के विकसित होने की बात सामने आई है।

Covid19 Good News: कोरोना मरीजों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर के अनुसार, कोरोना संक्रमण के दौरान जिन लोगों ने यह शिकायत की थी कि उनका स्वाद और गंध चला गया है, ऐसे में संक्रमण से ठीक होने के बाद भी इन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत हुई है। 

अगर आसाम शब्दों में हम इसे कहेंगे तो यह कहना गलत नहीं होगा कि इन मरीजों में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी मजबूत हुई है। आपको बता दें कि जो लोग कोरोना से संक्रमित हो जाते है उनमें यह देखा गया है कि उनका स्वाद और गंध दोनों चला जाता था। ऐसे में जब ये मरीज वैक्सीन ले लेते है तो उनकी यह शिकायत कम हो जाती है। 

क्या है खुलासा

मिंट में छपी खबर के मुताबिक, अमेरिकी की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में इस बात का खुलासा किया गया है कि कोविड से संक्रमित मरीजों का गंध और स्वाद जाना उनके लिए अच्छा है। PLOS ONE जर्नल में प्रकाशित इस रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और वे अभी भी ठीक है, उनमें इंफेक्शन के लंबे समय के बाद भी एंटीबॉडी को दोगुना होते देखा गया है। 

इसके लिए कोरोना से संक्रमित हुए 306 लोगों को टेस्ट हुआ था जिसमें से 176 लोगों में यह पाया गया कि उनमें कोविड के खिलाफ लड़ने वाले एंटीबॉडी विकसित हो गया है। वहीं अगर बात करेंगे बाकी 90 लोगों का तो उनका रिपोर्ट निगेटिव आया है। 

क्या निकला है नतीजा

ऐसे में जब इस टेस्ट का विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि जिन लोगों ने यह शिकायत की थी कि कोरोना से संक्रमित होने बाद उनका स्वाद और गंध गायब हो गया है, उनमें कोविड के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो गई है। वहीं जिन लोगों को यह शिकायत नहीं थी कि उनका स्वाद और गंध गया है उन में से सिर्फ आधे लोगों में एंटीबॉडी विकसित हुई है। ऐसे में इन लोगों में एंटीबॉडी विकसित की संभावना आधी रह जाती है। 

टॅग्स :Coronaकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम