क्या आप गैस और एसिडिटी हैं परेशान?, रोजाना खाली पेट अपनाएं ये जबरदस्त 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगा गैस से हमेशा के लिए छुटकारा

By आजाद खान | Published: February 11, 2022 04:37 PM2022-02-11T16:37:01+5:302022-02-11T17:10:52+5:30

गैस की समस्या हमारे खानपान और लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है। इसलिए हेल्थी खाना खाने की सलाह दी जाती है।

gas acidity follow these 5 home remedies on an empty stomach daily you will get rid of gas forever health tips in hindi | क्या आप गैस और एसिडिटी हैं परेशान?, रोजाना खाली पेट अपनाएं ये जबरदस्त 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगा गैस से हमेशा के लिए छुटकारा

क्या आप गैस और एसिडिटी हैं परेशान?, रोजाना खाली पेट अपनाएं ये जबरदस्त 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगा गैस से हमेशा के लिए छुटकारा

Highlightsगैस बनने के कई कारण होते हैं। आपको लोगों को बीच यह गैस शर्मिंदा भी करता है। इससे आपको अपच, बदहजमी और एसिडिटी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Gas or Gastritis: क्या आप गैस (Gas) से परेशान है या दूसरों के सामने गैस (Gas) से होती है दिक्कत? ऐसे में आपने कई इलाज किए होंगे ताकि आपकी गैस की समस्या दूर हो जाए। कई बार ऐसा होता है कि गैस की समस्या हमें आम बात लगती है, लेकिन यह इतना आसान नहीं होता है। इससे हमें बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। अकसर ऐसा देखा गया है कि जिन्हें गैस की शिकायत होती है, उन्हें लगभग हर रोज ही अपच, बदहजमी और एसिडिटी (Acidity) जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं उन्हें कई बार इस आदत से शर्मिंदा भी होना होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गैस की समस्या आखिर किस कारण से होती है। 

गैस की समस्या का कारण (Gas or Gastritis Problem Reasons)

जानकारों का कहना है कि पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं। ये हमारे खानपान और लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है। इसलिए हमें अच्छी और सेहत को फायदा पहुंचाने वाले ही खाना खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन से कारण हैं जिससे आपको गैस की समस्या हो सकती है।

अत्यधिक भोजन करने से होता है गैस की समस्या
ज्यादा देर तक भूखा रहने से गैस होता है
तीखा-चटपटा भोजन कर लेने से हो जाता है गैस
पेट में अम्ल का निर्माण होना से बनता है गैस
किसी-किसी दूध के सेवन से भी गैस की समस्या हो सकती है
अधिक शराब पीना से बनता है गैस
मानसिक चिंता या स्ट्रेस भी गैस का कारण बनता है
एसिडिटी, बदहजमी, विषाक्त खाना खाने से, कब्ज और कुछ विशेष दवाओं के सेवन भी होता है
मिठास और सॉरबिटोल युक्त पदार्थों के अधिक सेवन से गैस बनता है

गैस बनने से रोकने के उपाय (Gas Problem Solution in Hindi)

अगर आपको गैस है और आप इससे बहुच परेशान है तो आपको नीचे बताए गए चीजों का सेवन करना होगा। इससे आपको गैस की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। तो आइए जानते हैं कि क्या है गैस बनने से रोकने के उपाय और इसे कैसे इस्तेमाल करेंगे। 

1. नारियल पानी को पीया करें (Gas or Gastritis Problem- Coconut Water)

डॉक्टरों का कहना है कि नारियल पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे आपकी गैस की दिक्कत दूर हो सकती है। इसलिए आपको इसे खाली पेट सेवन करने की सलाह दी जाती है ताकि आपको इसका पूरा फायदा मिले। गैस को रोकने के लिए यह सबसे अच्छा उपाय है। इसे जरूर इस्तेमाल में लाएं। 

2. लहसुन से दूर होता है गैस की दिक्कत (Gas or Gastritis Problem- Garlic)

अगर आप गैस की दिक्कत से परेशान है तो ऐसे में लहसुन आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस की कलियों को रोज सुबह खाली पेट सेवन करने से आपकी गैस की समस्या दूर होगी। इसके कई फायदे भी हैं। लहसुन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल और पाचन तंत्र भी फिट रहता है और इससे बॉडी भी सही से डिटॉक्सीफाई होती है। 

3. केला खाना पेट रहता है ठीक, नहीं होता है गैस (Gas or Gastritis Problem- Banana)

केला में काफी पोषक तत्व पाए जाते है जो आपको गैस की समस्या से मुक्ति दिलाएगा। इसका फाइबर, आयरन और कैल्शियम गैस को बनने नहीं देता है और इसके सेवन से आपका फिटनेस भी सही रहता है। केला शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 

4. ठंडा दूध से भाग जाता है गैस (Gas or Gastritis Problem- Cold Milk)

इससे जुड़े जानकारों का कहना है कि अगर कोई ठंडे दूध का सेवन करे तो उसे गैस से निजात मिलेगी। रोजाना सुबह एक गिलास ठंडे दूध का सेवन करने से गैस के साथ ही सीने में जलन और खट्टी डकार जैसी दिक्कत से भी निजात मिलती है। ऐसे भी दूध शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। 

5. खीरा से नहीं होता है गैस (Gas or Gastritis Problem- Cucumber)

खीरा को गैस का रामबाण इलाज माना जाता है। यही कारण है कि लोग खीरा का सलाद बनाकर खाते हैं जिससे उन्हें गैस की समस्या से मुक्ति तो मिलती ही है उनका सेहत भी फिट रहता है। इससे आपका पेट ठंडा रहता है और ये आपके शरीर को हाइड्रेटेड करने में आपकी मदद करता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: gas acidity follow these 5 home remedies on an empty stomach daily you will get rid of gas forever health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे