सिर्फ इतने दिनों में 35 किलो वजन करके फिटनेस क्वीन बन गई यह लड़की

By उस्मान | Published: June 21, 2018 06:12 PM2018-06-21T18:12:33+5:302018-06-21T18:12:33+5:30

मेहनत, लगन और धैर्य के साथ वजन कम करने का जो मामला सामने आया है वो सभी के लिए एक मिसाल है।

fitness tips how to lose weight fast with exercise and diet | सिर्फ इतने दिनों में 35 किलो वजन करके फिटनेस क्वीन बन गई यह लड़की

सिर्फ इतने दिनों में 35 किलो वजन करके फिटनेस क्वीन बन गई यह लड़की

मोटापे से आजकल हर दूसरा इंसान परेशान है। वजन कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। कुछ लोग जिम में पसीना बहाते हैं और कुछ लोग तरह-तरह की डाइटिंग का सहारा लेते हैं। वजन कम करना कोई एक दिन का काम नहीं है। इसके लिए आपको खूब मेहनत करनी होती है। कहते हैं जब व्यक्ति किसी काम को मेहनत और लगन से करने लग जाता है तो उसे सफलता मिल ही जाती है। मेहनत, लगन और धैर्य के साथ वजन कम करने का जो मामला सामने आया है वो सभी के लिए एक मिसाल है। इंग्लैंड में रहने वाली ईटिंग डिसऑर्डर से पीड़ित एक महिला ने 35 किलो वजन कम किया है। बेशक उन्हें इतना वजन घटाने में दस साल लगे हैं लेकिन उन्होंने धैर्य के साथ खूब मेहनत की।

 

पहले था 101 वजन

हन्नाह नाम की इस 29 साल की महिला का वजन 101 किलो था। वो अपने मोटापे से बहुत ज्यादा परेशान थी। लोग उसका खूब मजाक बनाया करते थे। इतना ही नहीं उसके दोस्तों ने भी उसका मजाक बनाना शुरू कर दिया था।  

वेगन डाइट और वर्कआउट रूटीन से मिली मदद

वजन कम करने के कार्यक्रम के दौरान हन्नाह ने वेगन डाइट का भी सहारा लिया। इसके अलावा वो हफ्ते में पांच बार जिम जाती थी। उनके वर्कआउट में हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और लो-इंटेंसिटी स्टडी स्टेट कार्डियो शामिल है। 

डाइट प्लान

हन्नाह सब कुछ खाती थी। उनकी डाइट में फल, सब्जी, कार्ब, नट्स, अनाज, शुगर, नमक, हाई कैलोरी मील्स, लो कैलोरी मिल्स सब कुछ शामिल रहता है। हन्ना ने खाने के साथ कभी कंप्रोमाइज नहीं किया लेकिन वो वर्कआउट कभी नहीं छोडती थी। 

यह पिक्स भी कर देंगी हैरान 

 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

Web Title: fitness tips how to lose weight fast with exercise and diet

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे