लाइव न्यूज़ :

क्या आपको सुबह-सुबह लगती है प्यास? हाई ब्लड प्रेशर के 5 लक्षणों पर जरूर दें ध्यान

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2024 12:18 IST

कई बार आप सुबह उठते ही अचानक अपने शरीर में कुछ अजीब सा महसूस करते हैं। आपको चक्कर आने लगते हैं और आपकी दृष्टि धुंधली हो जाती है। ये हाई ब्लड प्रेशर के संकेत हो सकते हैं। जानिए सुबह के समय आपका बीपी हाई होने पर क्या लक्षण दिखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआजकल की जिंदगी में बड़ी संख्या में लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं।बुजुर्गों को तो छोड़िए युवाओं को भी हाइपरटेंशन की सबसे ज्यादा समस्या हो रही है।कम उम्र में ही लोग हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं।

आजकल की जिंदगी में बड़ी संख्या में लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं। बुजुर्गों को तो छोड़िए युवाओं को भी हाइपरटेंशन की सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। कम उम्र में ही लोग हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं। इसका कारण खान-पान और जीवनशैली को माना जाता है। कई बार आनुवंशिक कारणों, तनाव और नींद की कमी के कारण भी बीपी की समस्या हो सकती है। 

ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। कई बार सुबह के समय हमारा शरीर हाई बीपी के संकेत देता है। आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानिए सुबह के समय ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

ये लक्षण सुबह के समय दिखाई देते हैं जब ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है

चक्कर आना- अगर आपको सुबह उठते ही चक्कर आते हैं तो यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। कई बार बिस्तर से उठते ही आपका सिर घूमने लगता है और चक्कर आने लगते हैं। तो आपको एक बार अपना बीपी चेक करा लेना चाहिए। आपको इसका कारण जानना चाहिए। अगर आपका बीपी हाई है तो डॉक्टर से सलाह लें।

प्यास लगना- रात भर पानी न पीने से आपको सुबह प्यास लग सकती है, लेकिन अगर सुबह उठते ही आपको बहुत ज्यादा प्यास लगती है और आपका मुंह सूखने लगता है तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा तब हो सकता है जब शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ जाए। इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

धुंधली नज़र- जिन लोगों को सुबह उठने के बाद कुछ देर तक धुंधली नज़र आती है उन्हें अपना बीपी चेक करवाना चाहिए। यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। बीपी हाई होने पर आंखों पर जोर पड़ता है। इससे दृष्टि कम हो सकती है और आंखें कमजोर हो सकती हैं।

उल्टी जैसा महसूस होना- अगर आपको उठते ही उल्टी या जी मिचलाने जैसा महसूस होता है तो ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं। जब शरीर में रक्त संचार बढ़ जाता है तो व्यक्ति घबरा जाता है और बेचैनी महसूस करने लगता है। इससे उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।

बहुत ज्यादा थकान- अगर आप पूरी रात सोने के बाद भी सुबह थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो एक बार अपना ब्लड प्रेशर जरूर जांच लें। कई बार हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी ऐसा होता है। ऐसे लोगों को सुबह के समय ऊर्जा में बहुत कमी महसूस होती है। अगर आपको ऐसा कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत अपना ब्लड प्रेशर जांचें और डॉक्टर से सलाह लें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :उच्च रक्तचापब्लड प्रेशर डाइटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत