एक ही थाली में अन्य लोगों के साथ खाने से करें परहेज नहीं तो.....जानें झूठा खाने के नुकसान

By आजाद खान | Published: July 31, 2023 12:06 PM2023-07-31T12:06:56+5:302023-07-31T12:16:44+5:30

जानाकारों की अगर माने तो दूसरों का झूठा खाना खाने से आपको कई समस्याएं हो सकती है। यही नहीं वे किसी और बीमारी से संक्रमित लोगों के साथ खाने से भी परहेज करने की सलाह देते है।

Falsehood Side Effects avoid these habits to live a healthy life | एक ही थाली में अन्य लोगों के साथ खाने से करें परहेज नहीं तो.....जानें झूठा खाने के नुकसान

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Group_of_friends_eating_together.jpg)

Highlightsदूसरों के साथ एक ही थाली में खाना खाना एक सही आदत नहीं है। इससे आपको कई समस्याएं और परेशानी भी हो सकती है। यही नहीं सर्दी, फ्लू या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल वाले मरीजों के साथ खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

Falsehood Side Effects: अकसर आप लोगों को एक दूसरे का झूठा खाते हुए देखा होगा। यही नहीं फैमिली मेंबर्स भी एक दूसरे की थाली शेयर करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि यह एक खराब आदत है और इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स की अगर माने तो लोगों को एक दूसरे का झूठा नहीं खाना चाहिए और लोगों को इससे ज्यादा से ज्यादा बचना भी चाहिए। उनके अनुसार, इससे आपके सेहत पर गंभीर असर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते है कि एक ही थाली में खाना खाने के क्या नुकसान है। 

ये हो सकती है समस्याएं

एक ही थाली में एक साथ खाना खाने से आपको कई समस्याएं हो सकती है। इन परेशानियों में सबसे बड़ी समस्या इंफेक्‍शन की है। इंफेक्‍शन इतनी खतरनाक है कि यह लोगों में आसानी से फैल जाती है और लोगों की परेशानी बढ़ा देती है। सर्दी, फ्लू या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसे संक्रमण आसानी एक बर्तन में खाने से फैल सकता है।

ऐसे में अगर आप किसी बीमारी से संक्रमित शख्स की थाली में खाना खा रहे है तो इस हालत में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस हालत में उसकी बीमारी का इंफेक्शन आप में भी फैल सकता है और आप भी बीमारी से संक्रमित हो सकते है। 

पाचन की समस्या और पोषक तत्व में कमी

किसी दूसरे की थाली में खाना खाने से आपको पाचन की भी समस्या हो सकती है। यही नहीं इससे आपके खाने में पोषक तत्व में कमी और एलर्जी की भी समस्या हो सकती है। आपके सामने परोसा गया खाना कितना साफ और कितनी सफाई से बनाया गया है, ये आप नहीं जानते है। ऐसे में खाना खाने के बाद आप बैक्टीरिया या वायरस से भी संक्रमित हो सकते है और आपका पाचन भी बिगड़ सकता है। 

यही नहीं एक ही थाली में खाना खाने से आपके खाने में पोषक तत्व की कमी हो सकती है औक इससे आपके शरीर को सही से पोषक नहीं मिल सकता है। जानकार यह भी कहते है कि किसी का झूठा खाने से आपको एलर्जी भी हो सकती है। यही नहीं आपको क्रॉस कंटैमिनेशन भी हो सकता है जिससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

Web Title: Falsehood Side Effects avoid these habits to live a healthy life

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे