लाइव न्यूज़ :

Female Condom से जुड़ी ऐसी 6 बातें जिन्हें लड़कियां भी नहीं जानती

By उस्मान | Updated: November 10, 2018 18:16 IST

बहुत सी महिलाओं को फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करना नहीं आता है जिससे उन्हें अनचाहे गर्भधारण और यौन संचारित रोगों (एसटीडी) का खतरा हो सकता है.

Open in App

असुरक्षित सेक्स से कई गंभीर समस्याओं का खतरा होता है। इनसे बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि कंडोम सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी उपलब्ध होते हैं। कई महिलाएं कंडोम को लेकर अक्‍सर उलझन में रहती हैं कि उन्हें कंडोम का इस्‍तेमाल करना चाहिए या नहीं? आपको बता दें कि फीमेल कंडोम से  महिलाओं को अनचाहे गर्भधारण और यौन संचारित रोगों (एसटीडी) से बचने में मदद मिलती है। यह एक बैग की तरह पाउच होता है, जिसे योनि के भीतर लगाया जाता है, जो एक बैरियर की तरह काम करता है। इसके दोनों सिरों पर रिंग लगे होते हैं। फीमेल कंडोम से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को आपको जानना चाहिए। 

ऐसे लगाया जाता है फीमेल कंडोम फीमेल कंडोम स्पर्म को कंडोम के अन्दर और योनि के बाहर रखता है। कंडोम के प्रत्येक सिरे पर एक नरम रिंग होता है (ताकि कंडोम अपनी जगह पर बना रहे), जो योनि या गुदा के अन्दर के भाग को ढक कर रखता है ताकि स्पर्म या प्री-कम बाहर ही रहे। यह जानने के लिए कि फीमेल कंडोम को किस तरह अंदर डाला जाता है।

1) भारत में लॉन्च हुआ पहला फीमेल कंडोमभारत में 7 अप्रैल, 2006 में पहला फीमेल कंडोम निर्मित किया गया था। इसे आधिकारिक तौर पर सरकार ने लॉन्च किया था। इसे 'वेलवेट' ब्रांड के जरिए बेचा जा रहा है। इस पैकेट में 3 कंडोम होते हैं, जिसकी कीमत 150 रुपए है। इसे सरकारी कंपनी एचएलएल बनाती है।

2) एचआईवी का खतरा होता है 94-97 फीसदी कमकई अध्ययनों के अनुसार मेल कंडोम एचआईवी के खतरे को 80-95 फ़ीसदी जबकि फीमेल कंडोम 94-97 फ़ीसदी तक कम करता है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर महिलाओं को इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताया जाए, तो काफी हद तक यौन संचारित रोगों से बचा जा सकता है।

3) सिर्फ दो तरह के फीमेल कंडोम को मिली है मान्यताअमेरिका में एफडीए द्वारा केवल दो तरह के फीमेल कंडोम को मान्यता मिली हुई है। इन्हें फीमेल हेल्थ कारपोरेशन नामक कंपनी बनाती है। इसमें से एक कंडोम एफसी2 को साल 2009 में मान्यता मिली थी। ये एक सोफ्टर मटेरियल से बना होता है। हालांकि यूएस में कई कंपनी फीमेल कंडोम बनाती हैं लेकिन इन्हें अभी एफडीए से मान्यता नहीं मिली है।

4) फीमेल कंडोम के हैं विभिन्न प्रकारदुनिया के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न प्रकार के फीमेल कंडोम उपलब्ध हैं। उदहारण के लिए 'दी क्यूपिड' कंडोम भारत में भी उपलब्ध होता है। ये वेनिला सुगंधित महिला कंडोम सफेद और गुलाबी कलर में आता है। इसके अलावा इंडियाना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक कंडोम का विकास किया जिसे 'इलिप्टिकल' कंडोम कहते हैं, ये योनि के आकार का होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आसान है।

 

5) फीमेल कंडोम का नैचुरल हार्मोन पर नहीं पड़ता असरबर्थ कंट्रोल के विपरीत, महिला कंडोम का किसी महिला के नैचुरल हार्मोन पर असर नहीं पड़ता है। इसके अलावा कंडोम का उपयोग अभी भी अतिरिक्त रोकथाम के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स के साथ किया जा सकता है। 

6) एक ही समय में दोनों पार्टनर न पहनें कंडोम सेक्स के दौरान यह जरूरी नहीं है कि दोनों पार्टनर कंडोम पहनें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि दोनों पार्टनर द्वारा कंडोम पहनने से सेक्स के दौरान घर्षण के कारण कंडोम के फटने का अधिक खतरा होता है।

टॅग्स :सेक्सकंडोमहेल्थ टिप्सगर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब