लाइव न्यूज़ :

अगर एक दिन में आप इससे कम करते है पेशाब तो आप में यूरिन की समस्या है, जानें लक्षण और कैसे करें बचाव

By आजाद खान | Updated: September 29, 2022 18:07 IST

जानकारों के अनुसार, अगर एक दिन में कोई 500 मिली लीटर से कम यूरिन पास करता है तो उसे पेशाब कम आने की शिकायत है। ऐसे में उसे अपने पानी पीने की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपेशा का कम आना अपने आप में एक गंभीर बीमारी है। इस कारण हमारा किडनी भी खराब हो सकता है। इसलिए इस हालत में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है।

Urine Check Tips: आम तौर पर किसी भी व्यक्ति को एक दिन मे 500 मिली लीटर यूरिन पास करना चाहिए। अगर ऐसा कोई नहीं करता है तो उसे पेशाब कम आने की शिकायत है। जब किसी को पेशाब कम आने की शिकायत होती है तो उसे बहुत सी बीमारियां घेर लेती है। इन बीमारियों में सबसे बड़ी बीमारी किडनी की खराबी है। 

ऐसे में आइए जानते है कि अगर किसी को कम पेशाब आता है तो इससे उसको क्या नुकसान हो सकता है। इसके साथ हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि कम पेशाब आने के लक्षण क्या है। 

पेशाब कम आने से क्या होता है?

जिस किसी को कम पेशाब आता है उसे किडनी खराब जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। यही नहीं इस कारण उसके किडनी में भी इंफेक्शन हो सकता है। कम पेशाब पास करने वालों का ब्लड प्रेशर भी कम होने लगता है और उनके पेट में सूजन भी देखने को मिलता है। 

इसके पहचान के लक्षण क्या है?

आपके शरीर से यूरिन कम पास हो रहा है, इसका पहचान करना बड़ा ही आसान है। जब कभी भी आपका पेशाब पीले रंग का होने लगे तो जान ले कि आपका पेशाब कम हो रहा है। यही नहीं आपके प्राइवेट पार्ट में जलन होना, बार-बार पेशाब की इच्छा होना और फिर बहुत कम मात्रा में पेशाब आना भी इसके लक्षण में शामिल है। 

खुद से कैसे बढ़ाए पेशाब की मात्रा

जब कभी भी आपको लगे की आप कम पेशाब पास कर रहे है तो आप ज्यादा पानी पीना शुरू कर दें। आम तौर पर एक व्यक्ति को हर दिन कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसमें पेशाब कम आने की समस्या नहीं हो सकती है।

यही नहीं आप वॉटर बॉटल में भी पानी भर कर पी सकते है। ऐसे में जो कोई हर दिन दो से तीन बॉटल पानी पीता है तो उसमें यह शिकायत नहीं हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब