लाइव न्यूज़ :

प्रदूषित शहरों में कुछ दिन रहने पर भी हो सकते हैं बीमार

By भाषा | Updated: May 31, 2019 17:03 IST

Open in App

अत्यधिक प्रदूषण वाले शहरों में कुछ दिन गुजारने पर भी सांस की समस्या पैदा हो सकती है और इससे उबरने में कम से कम एक सप्ताह का वक्त लग सकता है। भारत, पाकिस्तान और चीन के बारे में किए गए एक अध्ययन से यह तथ्य सामने आया है।

अमेरिका में न्यूयार्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसीन में अनुसंधानकर्ताओं ने विदेश की यात्रा करने वाले तंदुरुस्त वयस्क लोगों में प्रदूषण से होने वाले कफ और सांस की दिक्कतों तथा घर लौटने पर ठीक होने में लगने वाले समय का विश्लेषण किया। ‘जर्नल ऑफ ट्रवेल मेडिसीन’ में प्रकाशित निष्कर्ष में कहा गया है कि विश्व पर्यटन संगठन के मुताबिक 2030 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रियों की संख्या बढ़कर 1.8 अरब हो जाएगी।

प्रोफेसर टेरी गोर्डन ने कहा, ‘‘हमारे पास कई ऐसी रिपोर्ट हैं कि प्रदूषित शहरों की यात्रा के दौरान पर्यटक बीमार हो जाते हैं। इसलिए हमारे लिए यह समझना महत्वपूर्ण हो गया है कि हमारे स्वास्थ्य का क्या हो रहा है।’’ शोधकर्मियों ने न्यूयार्क शहर से कम से कम एक सप्ताह के लिए दूसरे देश गए 34 पुरुषों और महिलाओं के श्वसन तंत्र और हृदय के हाल का छह स्तर पर अध्ययन किया। गोर्डन ने कहा कि प्रदूषित शहरों में जाने से पहले मास्क लगाना चाहिए या पहले ही डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब