लाइव न्यूज़ :

पिज्जा जैसे अनहेल्दी फास्ट फूड खाने से ठीक होती है यह बीमारी, स्टडी में हुआ खुलासा, जानें

By आजाद खान | Updated: August 13, 2023 14:51 IST

आमतौर पर पिज्जा को एक अनहेल्दी फास्ट फूड माना जाता है। इसे लेकर यह कहा जाता है कि इससे लोगों को मोटापा, डायबिटीज, हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपिज्जा जैसे अनहेल्दी फास्ट फूड खाने को लेकर एक नया खुलासा सामने आया है। स्टडी के अनुसार, इससे दर्द 80 फीसदी तक कम होता पाया गया है। बताया जा रहा है कि पिज्जा में इस्तेमाल होने वाली चीजे सूजन रोधी गुण होते है।

Health Tips: हाल के एक स्टडी में यह दावा किया गया है कि पिज्जा जैसे एक अनहेल्दी फास्ट फूड खाने से आपको एक बीमारी में आराम मिल सकता है। आमतौर पर पिज्जा जैसे अनहेल्दी फास्ट फूड को मोटापा, डायबिटीज, हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन इस स्टडी ने एक अलग ही खुलासा कर दिया है। 

इस स्टडी में यह दावा किया गया है कि पिज्जा जैसे फास्ट फूड को खाने से रूमेटाइड अर्थराइटिस या रूमेटाइड गठिया (Rheumatoid Arthritis) की बीमारी में आराम मिल सकता है। बता दें कि रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसके इलाज के लिए स्टेरॉयड और फिजियोथेरेपी जैसी दवाओं को यूज किया जाता है। 

क्या खुलासा हुआ है

इटली के एक साइंटिस्ट की अगर माने तो पिज्जा के खाने से रूमेटाइड अर्थराइटिस नामक बीमारी में होने वाले दर्द में 80 फीसदी की कमी देखने को मिली है। साइंटिस्ट के अनुसार, पिज्जा में जिन चीजों का इस्तेमाल होता है उसमें सूजन रोधी गुण होते है जिससे आपको दर्द में आराम मिलता है। पिज्जा बनाने के लिए यूज होने वाले मोज़ेरेला चीज़ और जैतून के तेल को ज्यादा लाभकारी माना गया है। 

इस शोध में 18 से 65 साल के कुल 365 लोगों को शामिल किया गया था। इन लोगों को पहले से रूमेटाइड अर्थराइटिस की बीमारी थी। ऐसे में जिन शोध में शामिल लोगों में से जो लोग आधा पिज्जा खाए थे, उन लोगों ने अपने गठिया की बीमारी में राहत की बाक कही थी। वहीं गभीर रूप से रूमेटाइड अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों ने जब आधा पिज्जा खाया तो उन लोगों ने अपने दर्द को 80 फीसदी कम बताया है। 

क्या है रूमेटाइड अर्थराइटिस 

रूमेटाइड अर्थराइटिस को लेकर एनएचएस ने कहा है कि यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है जो कभी भी किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। ऐसे में इस बीमारी से पीड़ित लोगों को एनएचएस एंटी-इंफ्लेमेटरी वाली मेडिटेरियन स्टाइल डाइट लेने की सलाह देते है। इन डाइट में फल, सब्जियां, नट्स, फलियां, अनाज, बीन्स, जैतून का तेल और मछली भी शामिल है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब