लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में दूध के साथ शकरकंद खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है? जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Updated: December 15, 2022 19:08 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो शकरकंद खाने से दिल भी स्वस्थ रहता है और इससे सर्दी और जुकाम से भी हिफाजत होती है। इसके सेवन से आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलता है जिससे आपका बॉडी फिट रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियां आने के बाद लोग शकरकंद को बहुत पसंद से खाना शुरू कर देते है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी है जो इसे दूध के साथ खाना बहुत पसंद करते है। लेकिन कई लोगों में यह धारणा है कि दूध के साथ शकरकंद खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है।

Sweet Potatoes With Milk: सर्दियां आते ही मीठा आलू यानि शकरकंद मिलना शुरू हो जाता है और लोग इसे बड़े पसंद से भी खाते है। कई लोग इसे गर्म दूध के साथ खाना बहुत पंसद करते है क्योंकि इनका स्वाद बहुत अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते है कि कई लोग ऐसे भी है जो मीठा आलू यानि शकरकंद को दूध के साथ में खाने से परहेज करते है। वे इसके पीछे का तर्क देते है कि इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि क्या मीठा आलू यानि शकरकंद को दूध के साथ खाना चाहिए या इसे नहीं खाना चाहिए। यही नहीं आज हम इसके फायदे को भी जानने की कोशिश करेंगे और जानेंगे कि इससे शरीर को कितना फायदा होता है। 

क्या सर्दियों में दूध के साथ मीठा आलू यानि शकरकंद खा सकते है?

जानकारों की माने तो सर्दियों में दूध के साथ मीठा आलू यानि शकरकंद खाने से कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि इससे शरीर को फायदा ही होता है। उनके अनुसार, दूध के साथ शकरकंद खाने से आपके शरीर में जरूरी कार्बोहाइड्रेट्स और अन्य न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है जिससे आपके बॉडी को ताकत मिलेगी और इससे आपका शरीर बीमारी मुक्त और फिट रहेगा। 

यही कारण है कि सर्दियों में लोगों को दूध के साथ इसे खाने की सलाह दी जाती है। ये उन्हें सर्दी जुकाम में भी फायदा पहुंचाता है और किसी बीमारी के पैदा होने से रोकता है। 

क्या है शकरकंद के फायदे?

एक्सपर्ट्स की माने तो शकरकंद खाने से कई फायदे होते है। इसमें पाई जानी वाली पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम शरीर को मजबूती देती है और इससे उनका फिटनेस भी सही रहता है। 

यही नहीं कई शकरकंद आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है और इससे आपको ठंड से बचाव मिलती है। सर्दियों में अकसर लोग अपने शरीर को गर्म करना चाहते है, ऐसे में वे इसे दूध के साथ खा सकते है। इससे उनके शरीर गर्म हो जाएगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब