सर्दियों में खाया करें शहतूत का फल, रहेंगे बीमारी से महफूज-बनेगी हड्डियां मजबूत, कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी है फायदेमंद

By आजाद खान | Published: January 13, 2023 02:50 PM2023-01-13T14:50:15+5:302023-01-13T15:02:18+5:30

जानकारों की माने तो इस फल के इस्तेमाल से शरीर को कई मायनों में फायदा मिलता है। इसके सेवन से कैंसर, डायबिटीज और मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को भी फायदा मिलता है। ऐसे में सभी को इस फल को खाने की सलाह दी जाती है।

Eat mulberry fruit in winter will be safe from disease bones will become strong beneficial cancer diabetes patients | सर्दियों में खाया करें शहतूत का फल, रहेंगे बीमारी से महफूज-बनेगी हड्डियां मजबूत, कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी है फायदेमंद

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Morus_alba_fruits.jpg)

Highlightsसर्दियों में आप शहतूत के फल को खा सकते है। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे और आप इससे अपने आपको फिट भी रख सकते है। यह नहीं यह फल कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी गुणकारी साबित होता है।

Mulberry Benefits: आम तौर पर बहुत कम लोग है जो शहतूत फल के बारे में जानते है और इसके खाते है। इस फल का स्वाद काफी अच्छा होता है और इससे शरीर को काफी फायदा भी पहुंचता है। जानकार की माने तो इस फल में अच्छी मात्रा में विटामिन पाया जाता है। यही नहीं इसका स्वाद भी काफी हद कर अंगूर के समान होता है। 

ऐसे में आइए इस शहतूत फल के बारे में जानते है और यह भी जानने की कोशिश करते है कि इस सीजन में इस फल के सेवन से हमें क्या-क्या लाभ मिल सकता है। आइए शहतूत से मिलने वाले फायदे के बारे में जानते है और इससे शरीर को कितना लाभ पहुंचेगा, यह भी जानने की कोशिश करते है। 

1. डायबिटीज

जिन लोगों को टाइप टू डायबिटीज होने की संभावना है, उन्हें शहतूत को खाना चाहिए क्योंकि इससे इसमें मौजूद प्लाजमा ग्लूकोस को बढ़ाता है जो इंसुलिन प्रतिरोधी को कम करता है। यही नहीं यह शरीर के रक्त शर्करा के स्तर भी कंट्रोल में रखता है। 

2. कैंसर में वाले मरीजों के लिए है फायदेमंद

शहतूत एक ऐसा फल है जिसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ये पोषक तत्व कैंसर के मुक्त कणों से हमारी रक्षा करता है। इस बात का प्रमाण नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉर्मेशन ने भी दिया है और कहा है कि इसके सेवन से कैंसर का खतरा कम होता है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि शहतूत में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे प्लांट बेस्ट कंपाउड होते है जो कैंसर वाले सेल्स को कम करने में हमारी मदद करता है। 

3. आंखों के लिए भी है उपयोगी 

जिन लोगों को मोतियाबिंद जैसी बीमारी है उनके लिए यह शहतूत का फल काफी फायदेमंद होता है। यही नहीं यह फल आम लोगों के लिए भी लाभकारी होता है और इसके सेवन से आपकी आंखों की रौशनी पर भी असर पड़ता और वह अच्छा होता है। 

4. बल्ड सर्कुलेशन में लाता है सुधार

शहतूत के फल को खून साफ करने वाला फल के रूप में जाना जाता है। यही नहीं यह खून में मौजूद अशुद्धियों को दूर कर उसे साफ करने लिए भी जाना जाता है। यह फल हमारे बॉडी में रक्त संचार को भी सुधारता है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सायनायडिंग 3 ग्लूकोसाइड नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है जो खून को साफ कर उसमें मौजूद सभी अशुद्धियों को दूर करता है। 

5. हड्डियों को बनाता है मजबूत 

आपको बता दें कि इस फल में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिसके सेवन से आपके शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह फल बोन टिशु के भी बनने के लिए मदद करता है। 

6. सर्दी-जुखाम में है फायदेमंद, बढ़ाता है इम्यूनिटी

इस फल में विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड भी पाया जाता है जिसके सेवन से सर्दी के दिनों में भी आपको फायदा मिलता है और इससे आपका सर्दी-जुखाम भी ठीक होता है। यही नहीं यह फल आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Eat mulberry fruit in winter will be safe from disease bones will become strong beneficial cancer diabetes patients

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे