हर रोज खाएं 4 से 5 मीडियम साइज हरा सेब, रहेगा दिल स्वस्थ-दिखेंगे स्किन और बाल यंग, मिलेंगे चौंकाने वाले शारीरिक लाभ
By आजाद खान | Published: August 1, 2022 03:33 PM2022-08-01T15:33:29+5:302022-08-01T16:14:26+5:30
जानकारों की माने तो जो कोई भी सेब का सेवन करता है उसका दिल और पाचन शक्ति सही रहता है। इसके कारण हरे सेब खाने वाले उसे शख्स को और भी सेहत से जुड़े लाभ मिलते है।
Green Apple: सेब दो तरीके के होते है, एक लाल सेब जिसे आप हमेशा खाते है और एक दूसरा भी सेब होता है जो दिखने में हर होता है। जानकारों की माने तो हरा सेब की अलग की खुबियां है। लाल सेब की तरह यह भी आपके सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है और इससे शरीर को भरपूर ताकत मिलती है।
लाल सेब के मुकाबले हरे सेब के लाभ (Red Apple vs Green Apple)
वेब एमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, जो कोई भी सेब का सेवन करता है उसका दिल और पाचन शक्ति सही रहता है। इसके कारण हरे सेब खाने वाले उसे शख्स को और भी सेहत से जुड़े लाभ मिलते है। वहीं अगर कोई हरा सेब का सेवन करता है तो इससे उसके स्किन और बालों को काफी फायदा मिलता है।
इसके इस्तेमाल से आपके उम्र हो जाने के बाद भी आपके स्किन और बाल यंग दिखते है। लाल सेब के मुकाबले इसका टेस्ट खट्टा-मिठा होता है जो आपकी कई समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है।
ऐसे में आइए जानते है कि हरे सेब के क्या-क्या फायदे हैं। ये लाभ नीचे एक-एक करके बताए गए है।
हरा सेब खाने के फायदे (Benefits Green Apple)
--हरा सेब आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इस कारण आप में दिल की बीमारी के होने का खतरा
कम जो जाता है, साथ ही दिल के सेहत में ही सुधार होता है।
--अगर कोई टाइप 2 डायबिटीज का मरीज है तो उसे हर रोज हरा सेब खाना चाहिए। इससे खतरा कम हो जाता है।
--हरे सेब में पेक्टिन नामक एक तत्व होता है जिससे आपके शरीर में प्रो-बायोटिक कम होता है। इस कारण आपका पेट और पाचन सही रहता है।
---इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पौष्टिक तत्व जिसे आपके शरीर को काफी जरूरत है।
--हरे सेब में एंटीआक्सीडेंट पाए जाते है जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से आपकी रक्षा करता है।
यही कारण है कि यह आपके स्किन, बाल और शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है।
रोज खाएं इतने हरे सेब Green Apple Quantity)
आपको बता दें कि जो लोग हर रोज 4 से 5 मीडियम साइज के हरे सेब खाते है, उन्हें लाल सेब के मुकाबले ज्यादा फायदा मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हरे सेब में लाल सेब के मुकाबले कैलोरीज कम होती है।
यही नहीं इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर भी मिलता है जिस कारण आपको भूख कम लगता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो ऐसे में आप हरे सेब का इस्तेमाल कर सकते है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)