शादी से पहले हर युवा समझ ले सेक्स, लिंग का आकार और संतुष्टि का सच

By उस्मान | Published: October 20, 2018 05:22 PM2018-10-20T17:22:47+5:302018-10-20T17:22:47+5:30

इंटरनेट के सर्वे के मुताबिक 45 फीसदी पुरुष अपने लिंग के आकार से संतुष्ट नहीं है और 18 से 24 की उम्र के 42 फीसदी लोग बड़े लिंग की चाहत रखते हैं। मजे की बात यह है कि लिंग को बड़ा करने का दावा करके बाजार में कई ऐसी दवाइयां बेची जा रही हैं जिनका सच से कोई वास्ता नहीं है।

Dose Penis size matters in female sexual pleasure, way to increase you penis size | शादी से पहले हर युवा समझ ले सेक्स, लिंग का आकार और संतुष्टि का सच

फोटो- पिक्साबे

लिंग का आकार penis size एक चर्चा का विषय है। इंटरनेट के सर्वे के मुताबिक 45 फीसदी पुरुष अपने लिंग के आकार से संतुष्ट नहीं है और 18 से 24 की उम्र के 42 फीसदी लोग बड़े लिंग की चाहत रखते हैं। मजे की बात यह है कि लिंग को बड़ा करने का दावा करके बाजार में कई ऐसी दवाइयां बेची जा रही हैं जिनका सच से कोई वास्ता नहीं है। लोग लिंग का आकार बढ़ाने के लिए इंजेक्शन भी लगवाते हैं। लोग सर्जरी में लोग लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। लिंग को बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे भी आजमा रहे हैं। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि लिंग को नियमित रूप से खींचने उसकी लंबाई बढ़ाई जा सकती है।  

लिंग की लंबाई बढ़ाने की बात को आप एक सवाल के जरिए समझ सकते हैं। एक युवा लड़के के लिंग का साइज पांच इंच है और वो समझता है कि उम्र के हिसाब से लंबाई बहुत कम है। उस लड़के दोस्त उसको सलाह देते हैं कि खींचने से इसकी लंबाई बढ़ाई जा सकती है। अब सवाल यह है कि क्या हस्‍तमैथुन या अन्‍य समय लिंग को जोर से खींचने से इसकी लंबाई बधाई जा सकती है? क्‍या ये लिंग की लंबाई बढ़ाने का सही तरीका है? क्या लगातार लिंग को खींचते रहने से लिंग को कोई नुकसान तो नहीं है? 

दिल्ली स्थित सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना के अनुसार, सबसे पहली बात तो यह है कि लिंग के आकार को लेकर असंतुष्‍ट नहीं होना चाहिए। सर्वेक्षण के अनुसार, औसतन लिंग का साइज 5.54 इंच और मोटाई 3.11 इंच होती है। इससे ज्‍यादा लंबे लिंग से सेक्‍स संबंध के दौरान आपको या आपके पार्टनर को ज्‍यादा आनंद मिलेगा, ये सिर्फ वहम है।

क्या मिल्किंग या जेल्किंग सही रास्ता है?
दूसरी बात लिंग को खींचकर उसका साइज बढ़ाने की एक तकनीक होती है, जिसे मिल्किंग या जेल्किंग (milking or jelqing) कहा जाता है। इस एक्‍सरसाइज के जरिए लिंग को तेजी से और बार-बार खींचकर इसकी लंबाई बढ़ाई जाती है। डॉक्‍टर के अनुसार, अगर इस एक्‍सरसाइज को सही से करें, तो कोई हानि नहीं है, लेकिन इस बात का भी कोई सबूत नहीं है कि इस एक्‍सरसाइज को करने से यकीनन लिंग की लंबाई बढ़ सकती है। हां इसका साइड इफेक्‍ट ज़रूर है। वो ये है कि ज्‍यादा जोर से खींचने पर लिंग की मसल्‍स और टिशू को नुकसान हो सकता है।

लिंग का साइज बढ़ाने के लिए सर्जरी एकमात्र रास्ता
लिंग का आकार बढ़ाने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है सर्जरी। केवल सिलिकॉन (silicon) ही आपके छोटे लिंग का आकार बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि सर्जरी के बाद भी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। कई लोगों से सुना गया है कि लिंग का आकार बढ़ाने के लिए सर्जरी के बाद उनका इरेक्‍शन पहले की तरह स्थिर नहीं रहता है। 

क्या लिंग का आकार कम होने से पार्टनर की संतुष्टि पर फर्क पड़ता है? 
महिला योनी का साइज़ तीन इंच से पांच इंच तक होता है। योनी के मुंह से लेकर दो या तीन इंच तक गहराई का हिस्सा ही अधिक सेंसिटिव होता है। जहाँ घर्षण से महिला पार्टनर को यौन आनंद की प्राप्ति होती है। अतः उत्तेजित अवस्था में तीन इंच लम्बा लिंग भी स्त्री को पूर्ण संतुष्टि दे सकता है। यौन संबंध में यदि एक महिला चरम सीमा पर पहुँच जाती है तो उसे यौन संतुष्टि हासिल होती है।  

Web Title: Dose Penis size matters in female sexual pleasure, way to increase you penis size

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे