Health Tips: भूल कर भी न फेंके सेब के छिलके, इसके फायदे जानकार आप भी रह जाएंगे दंग
By आजाद खान | Published: September 28, 2022 05:41 PM2022-09-28T17:41:37+5:302022-09-28T17:50:14+5:30
जानकारों की माने तो बेकार समझकर फेके जाने वाला सेब का छिलका सेहत के लिए बहुत ही कारगर साबित होता है। इससे शरीर को ताकत और एनर्जी भी मिलती है।
Apple Peel Benefits: सर्दियां आने वाली है, ऐसे में लोग सेब का बहुत सेवन करते है। सेब सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि सेब के साथ सेब का छिलका भी सेहत के लिए लाभकारी होता है।
अकसर हम सेब के छिलके को बेकार समझकर उसे फेंक देते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। जानकारों की माने तो सेब के छिलके में फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो हमारे शरीर को बहुत ताकत और एनर्जी देती है।
ऐसे में सेब के छिलके के और क्या-क्या फायदे हैं। आइए एक-एक करके जानने की कोशिश करते है।
सेब के छिलके के फायदे (Apple Peel Benefits)
सेब के छिलके के खाने के कई फायदे है। इसमें भारी मात्रा में कैलोरी, कार्बोहाइ़ड्रेट, फाइबर, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों पाए जाते है जिससे हमें भरपूर एनर्जी और ताकत मिलती है। ऐसे में इसके कई फायदे है, आइए जान लेते है।
1. करता है आपका वजन कम (Weight Loss)
सेब के छिलके में अच्छी मात्रा में फाइबर पाए जाते है जो आपका वजन कम करने में आपकी मदद करता है। सेब के छिलके के खाने से आपका पेट भरा रहता है जिस कारण आप ओवरईटिंग से बच जाते है। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता है और आप फिट रहते है।
2. हार्ट हेल्थ रहता है अच्छा ( Good Hearth Health)
जानकारों की माने तो इसके छिलके में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जिसे दिल के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। यही नहीं इसके सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर भी कंट्रोल में रहता है जिससे आपका दिल सुरक्षित रहता है।
3. कैंसर जैसी बीमारी से करता है बचाव (Protect From Cancer)
ऐसा कहा जाता है कि इसके छिलके में कुछ पोषक गुण होते है जिस कारण आप में कैंसर का खतरा कम हो जाता है। यह भी कहा जाता है कि सेब के छिलके में कुछ ऐसे गुण पाए जाते है जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है।
4. डायबिटीज को करता है कंट्रोल (Control Diabetes)
जिन लोगों का डायबिटीज कंट्रोल में नहीं रहता है या जो लोग अपने डायबिटीज को कंट्रोल नहीं कर पाते है, उन्हें सेब का छिलका खाना चाहिए। अगर जो कोई भी ऐसा करता है वह अपने डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है। इसे इस मामले में काफी कारगर माना गया है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)