लाइव न्यूज़ :

पहले खाएं खाना फिर 3-4 घंटे बाद ही सोने को जाएं, डिनर के तुरन्त बाद सो जाना है शरीर के लिए जानलेवा, हो सकती है कई बीमारियां, जानें Dinner का सही तरीका-सुझाव

By आजाद खान | Updated: July 3, 2022 16:23 IST

Dinner Timing Sleeping: जानकारों की माने तो खाने के तुरन्त सोने से आपको कई बीमारियां हो सकती है। इससे आपको सीने में जलन, गैस एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देखाना खाने के तुरन्त बाद सोना नहीं चाहिए। इससे कई पेट से जुड़ी बीमारियां भी होती है।ऐसे में खाना और सोने के बीच कितने का गैप होना चाहिए, आइए जानते है।

Dinner Timing Sleeping – अकसर लोग खाने के तुरन्त बाद सो जाते है, यह अच्छी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित होता है। इसके कारण आपका खाना डाइजेस्ट होने में काफी दिक्कत होता है जिससे आपको कई बीमारियां भी हो सकती है। 

तो ऐसे में आइए जानते है कि खाने के तुरन्त बाद सोने से क्या क्या समस्या हो सकती है और डिनर का सही समय क्या होना चाहिए। हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि आधी रात को अगर आपको लग जाए भूख तो ऐसे समय में आप क्या करें और कौन सा फूड लें। 

खाने के बाद कब सोना चाहिए-डिनर का सही समय क्या है (Ideal Time for Dinner) फर्स्टक्राई के मुताबिक, खाने के तुरन्त सोना सेहत के लिए ठीक नहीं है और इससे आपको पाचन की समस्या हो सकती है। यही नहीं इसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है और आपको एसिड रिफ्लक्स भी हो सकती है। इस तरीके से सोने से आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे सीने में जलन, गैस एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। 

खाने और सोने में कितना गैप होना चाहिए (Gap between Food & Sleep)

जानकार बताते है कि खाने और सोने में काफी अन्तर रखना चाहिए जिससे आपका खाना सही से डाइजेस्ट हो पाए। ऐसे में रात में खाने के बाद आपको तीन से चार घंटे के बाद सोना चाहिए। जब आप इतना समय लीजिएगा तब जाकर आपका खाना सही से पच पाएगा और वह आपके सेहत में लगेगा। 

आधी रात में भूख लगने पर क्या करें (What to Eat in Midnight Hunger)

बहुत से ऐसे लोग है जिनकी आधी रात में नींद खुल जाती है और उन्हें भूख लग जाता है। ऐसे में ये लोग डाइट के तौर पर कुछ भी नहीं ले लें। इन्हें इस दौरान हल्का फूड ही लेना चाहिए। आप अपने मिडनाइट क्रेविंग को दूर करने के लिए नीचे बताए गए डाइट को इस्तेमाल कर सकते है। 

-- आधी रात को भूख न लगे इसके लिए आप सोने से पहले एक गिलास दूध ले लिया कीजिए। -- अगर आपको रात में हल्की भूख लग जाती है तो ऐसे में कम फैट वाला दही ले सकते है। --  ऐसे में आप एक या दो पीस होल व्हीट क्रेकर, कुकीज या बिस्किट भी ले सकते है। -- अगर आपको आधी रात में उठने के बाद भूख ज्यादा लग जाए तो आप होल ग्रेन सीरियल और लो फैट मिल्क ले सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :फिटनेस टिप्सMental Healthभोजनवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत