ऑफिस में घंटों एक जगह बैठे रहने वाले हो जाए सावधान, हो सकता है याददाश्त कमजोर-बढ़ सकती है परेशानी, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
By आजाद खान | Published: January 22, 2023 04:52 PM2023-01-22T16:52:46+5:302023-01-22T17:01:37+5:30
जानकारों की माने तो अगर कोई एक ही जगह पर घंटों तक बैठा रहता है तो इससे उनकी परेशानी काफी बढ़ सकती है। लोगों के इस आदत से उनकी मेमोरी पर भी असर पड़ सकता है।
Long Sitting Side Effects And Their Prevention: जो लोग ऑफिस में काम करते है उन्हें पता होगा कि वह काम में इतना वस्त हो जाते है कि उन्हें उनके सेहत का भी ख्याल नहीं रहता है। ऐसे में वो लोग ऑफिस में एक ही साथ घंटों तक बैठे ही रह जाते है। क्या आपको पता है कि एक साथ कई घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहना सही आदत नहीं है। इससे आपकी मेमोरी पर भी असर पड़ता है और इस कारण आपका याददाश्त भी कमजोर हो सकता है।
इसे लेकर न्यूयॉर्क के ग्लोबल वेलबीइंग लीड ने एक रिसर्च किया है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए है। ऐसे में आइए जानते है इस रिसर्च में क्या खुलासा हुआ है। यही नहीं इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए, आइए हम वह भी जान लेते है।
क्या हुआ है खुलासा
ग्लोबल वेलबीइंग लीड के माइलार्ड हावेल ने इस संबंध में बताया कि जो लोग खासतौर पर ऑफिस में काम करते है उन्हें कम से कम तीन घंटे तक खड़े रहना चाहिए। जो कोई भी ऐसा करता है उसका ब्लड शुगर कम रहता है और इससे उसका स्ट्रेस भी कम होता है। यही नहीं ऐसा करने से लोगों में न्यूरल एजिंग कम होता है और इससे टेम्पोरल लोब के बिगड़ने का भी डर कम होता है। ऐसे दिमाग का यही हिस्सा है जो मेमोरी स्टोर करके रखता है। यही कारण है कि इससे हमारे मेमोरी पर भी असर पड़ सकता है।
क्या करना चाहिए
जानकारों की माने तो जो लोग ऑफिस में काम करते है, उन्हें हर आधे घंटे पर दो बार ब्रेक लेना चाहिए और टहलना चाहिए। ऐसा करने से उनके ब्लड का संचार ठीक रहता है और इससे वह किसी किस्म की परेशानी से बच सकता है।
यही नहीं ऐसा करने से आपका शरीर भी फिट रहेगा और आपके मेमोरी पर भी असर न पड़ने का खतरा कम हो जाएगा। यही कारण है कि लोगों को एक जगह बैठे रहने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)