लाइव न्यूज़ :

अब से बासी रोटी को न फेके और न खिलाए इसे जानवरों को, जानें Stale Roti के चौंकाने वाले फायदे, पतले लोग, मरीज और जिम जाने वालों के लिए है यह चमत्कारी फूड

By आजाद खान | Updated: May 25, 2022 17:35 IST

जानकारो की माने तो यह पेट की समस्या, एसिडिटी और कब्ज से राहत पाने में शरीर को बहुत मदद करता है।

Open in App
ठळक मुद्देबासी रोटी के खाने से शरीर को बहुत फायदा होता है। इसमें ग्लूकोज की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है। यह कई मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होती है।

Stale Roti: अकसर हम बासी रोटी को यह सोचकर फेक देते है या जानवारों को खिला देते है कि यह बासी है, इसे नहीं खाना चाहिए। बासी रोटी खाने से सेहत खराब होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि बासी रोटी भी आपके सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। जी हां, बासी रोटी खाने के कइ फायदे हैं। ऐसे में इसके फायदे को जानकर आप आज से इसे फेकेंगे नहीं, बल्कि अब आप हर रोज इसे खाएंगे। आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं। 

बासी रोटी के क्या फायदे हैं (Stale Roti Benefits)

आपको बता दें कि जिस तरीके से ताजी रोटियां सेहत के लिए पौष्टिक और सुपात्य मानी जाती है, उसी तरीके से बासी रोटी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दरअसल, बासी रोटी जब लंबे समय से रखा रहता है तो उसमें बैक्टीरिया लग जाती है, यह बैक्टीरिया सेहत के लिए गुणकारी मानी जाती है। यह हो सकता है कि आपको सुनने में अटपटा लगे, लेकिन सच्चाई यही है कि बासी रोटी खाने से बहुत फायदे होते है। यही नहीं इसमें ग्लूकोज की मात्रा भी कम पाई जाती है। इसलिए इसे खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है।

1. ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी (Stale Roti Good for Blood Pressure and Diabetes)

जानकारों की माने तो जिन मरीजों को ब्लडप्रेशर और डायबिटीज है, उन्हें बासी रोटी खाना चाहिए। इससे उन्हें इन बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। अगर ऐसे मरीज सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाते है तो इससे उन्हें इस परेशानी में बहुत फायदा मिलेगा। 

2. एसिडिटी से मिलेगी राहत (Stale Roti Relief in Acidity)

पेट की समस्या, एसिडिटी और कब्ज से राहत पाने के लिए आप बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। बासी रोटी में फाइबर होने के कारण यह हमारे पाचन को ठीक करने में हमारी मदद करता है। यही कारण है कि लोग जो इसके बारे में जानते है, वे इसे खूब खाते हैं। 

3. शरीर को तगड़ा बनाने में करता है मदद (Stale Roti Strong Body)

यह केवल आपकी समस्या को ही केवल दूर नहीं करता है, बल्कि बासी रोटी आपका सेहत भी बनाता है। जो लोग दुबले पतले हैं, उन्हें दूध के साथ बासी रोटी खाना चाहिए। इससे हेल्थ बनता है और शरीर को मजबूती मिलती है। 

4. जिम वालों के लिए भी लाभकारी (Stale Roti Good for Gym Guys)

जो लोग जिम करते है उन्हें खास तौर पर इसका इस्तेमाल करना चाहिए। बासी रोटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व ना केवल मसल्स को मजबूत बनाते हैं बल्कि कसरत करने समय थकान भी महसूस नहीं होने देते। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सभोजनफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!