लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में आम के साथ न खाएं दही, करेला और मसालेदार भोजन वरना शरीर को हो सकता है भारी नुकसान, Mango खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक और पानी के सेवन से भी बनाए दूरी

By आजाद खान | Updated: May 22, 2022 09:31 IST

आम के साथ कुछ फूड कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे आपके शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियां आते ही लोग आम को खाना शुरू कर देते है। इसके टेस्ट और फायदे के लिए ही इसे फलों का राजा कहा जाता है। इससे शरीर को बहुत ही फायदा मिलता है।

Mango Eating Bad Combination: गर्मियां आते ही लोग आम पर टूट पड़ जाते हैं। हर किसी को आम बहुत ही पसंद होता है, ऐसे में आम को हर खाना और हर भोजन पर देखा जा सकता है। यही कारण है कि आम को फलों का राजा कहा जाता है। लेकिन आम को ज्यादा खाना या किसी भी चीज के साथ खाना सही नहीं होता है। 

इससे आपको हेल्थ प्रॉबलम भी हो सकते हैं। बहुत से लोग ऐसे है जो आम के साथ रोटी और पराठा खाना बहुत पसंद करते हैं। वहीं कुछ और लोग ऐसे भी है जो आम के साथ चावल खाते हैं। ये सब तो ठीक है, लेकिन आम को हर किसी चीज से नहीं खाना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। तो ऐसे में आइए जानते है कि वे कौन-कौन सी चीजे हैं जिसके साथ आम के खाने से आपके शरीर पर इसका उल्टा असर पड़ता है। 

1. आम को दही के साथ खाना (Mango with Curd)

आप आम और दही को एक साथ न खाएं। यह फूड कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बुरा साबित होता है। दोनों को एक साथ खाने से शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड ज्यादा बनने लगता है जिससे शरीर पर उल्टा असर पड़ता है। इसलिए इसे एक साथ न खाएं। 

2. आम के साथ पानी न पिएं (Mango with Water)

अगर आप आम के साथ या आम के खाने के तुरंत बाद पानी पीते है तो यह शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक साबित होता है। इससे आपके आंतों में इंफेक्शन हो सकता है और आपके आंते खराब भी हो सकती है। यही कारण है कि आम या किसी भी फल के खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। 

3. आम और करेला न खाएं साथ में (Mango with Bitter Gourd)

जानकारों की माने तो आम और करेला को साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको उल्टी,जी मिचलाना और आपको सांसे लेने में दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए इससे दूर रहें। 

4. आम के साथ कोल्ड ड्रिंक होता है बुरा (Mango with Cold Drinks)

आम और कोल्ड ड्रिंक दोनों को एक साथ न लें। इससे आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। आपको बता दें कि दोनों में भारी मात्रा में शुगर पाई जाती है जिससे आपका हेल्थ भी खराब हो सकता है। 

5 आम और मसालेदार भोजन से रहे दूर (Mango with Spicy Food)

आम के साथ मसालेदार भोजन खाने से आपको आपको त्वचा से जुड़ी बीमारी हो सकती हैं। वहीं इससे पेट से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इसलिए इससे जितना हो सके दूर रहने की कोशिश करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत