लाइव न्यूज़ :

महिलाएं पीरियड्स के दिनों किसी भी कीमत पर यह गर्म चीज पीने से बचें

By उस्मान | Updated: February 2, 2018 12:48 IST

कुछ महिलाएं पीरियड्स के दौरान सिरदर्द से राहत पाने के लिए ज्यादा कॉफी पीने लगती हैं जोकि एक बड़ी गलती है। 

Open in App

हर महिला को मासिक धर्म से गुजरना होता है लेकिन इस मामले में हर महिला को दर्द और तनाव का अनुभव अलग-अलग हो सकता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं में पेट दर्द और सिरदर्द जैसे लक्षण सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। पेट दर्द की समस्या मांसपेशियों के संकुचन के कारण होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए गर्म पानी का पैक और गर्म पानी पीने को एक नैचुरल रेमेडी के रूप में जाना जाता है। हालांकि मासिक धर्म के दौरान हार्मोन में भारी परिवर्तन से सिरदर्द भी हो सकता है। कुछ महिलाएं पीरियड्स के दौरान सिरदर्द से राहत पाने के लिए ज्यादा कॉफी पीने लगती हैं जोकि एक बड़ी गलती है। गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर स्मिता सान्याल बता रही हैं कि पीरियड्स के दिनों आपको कॉफी पीने से क्यों बचना चाहिए।

पीरियड्स के दिनों कॉफी पीने से क्या होता है

इन दिनों ज्यादा कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसका कारण यह है कि कॉफी में कैफीन होता है जोकि नेचर में डाइयुरेटिक यानि मूत्रवर्धक है। यह ना केवल पेशाब बल्कि ऐंठन भी बढ़ाता है। जाहिर है अगर आप डिहाइड्रेशन रहेंगी तो इससे आपको सिरदर्द भी हो सकता है। इसके अलावा कॉफी से हार्मोन पर भी असर पड़ता है। यह ब्लड वेसल्स को प्रभावित करती है और चिंता व कोर्टिसोल को भी बढ़ाती है जिससे पीरियड्स के लक्षण बढ़ते हैं। 

कितनी कॉफी पीनी चाहिए

दिन में एक या दो कॉफी पीना चिंता का कारण नहीं है लेकिन अगर आप चार कप से ज्यादा कॉफी पीती हैं, तो आपको इसे कम करना चाहिए। इसके बजाय आप ग्रीन टी पी सकती हैं जिसे पीरियड्स के दिनों पेटदर्द को कम करने के लिए जाना जाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि आपको इन दिनों कॉफी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।  

टॅग्स :स्वास्थ्यहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडपीरियड्सकॅाफी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब