लाइव न्यूज़ :

Diabetes diet tips: डायबिटीज से लड़ने के लिए लोगों को मुफ्त मिलेगा सूप और शेक

By उस्मान | Updated: September 1, 2020 15:15 IST

डायबिटीज डाइट टिप्स: पिछले छह महीनों से जिन मरीजों का इलाज चल रहा है, उन्हें इस योजना में शामिल किया जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देडायबिटीज टाइप 2 मरीजों को वजन कम करने के लिए मुफ्त में सूप और शेक शेक और सूप व्यायाम के साथ तीन महीने तक मुहैया कराया जाएगा

ब्रिटेन में सरकार द्वारा वित्तपोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) पूरे इंग्लैंड में हजारों डायबिटीज टाइप 2 मरीजों को वजन कम करने के लिए मुफ्त में सूप और शेक उपलब्ध कराएगी। एनएचएस ने यह पहल कम ऊर्जा वाले भोजन से मरीजों के जीवन प्रत्याशा में सुधार दिखने के बाद की है। 

एनएचएस इंग्लैंड ने कहा कि मधुमेह से हर साल स्वास्थ्य सेवा पर 10 अरब पाउंड को बोझ पड़ता है और डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली प्रत्येक 20 पर्ची में एक पर्ची मधुमेह की बीमारी के इलाज से संबंधित होती है। 

तीन महीनों तक मिलेगा सूपएनएचएस ने कहा कि एक साल की आहार योजना उन लोगों के लिए अपनायी जाएगी जिन्हें उत्पादों को बदलने से फायदा होगा जैसे कम कैलोरी वाले फार्मूला शेक और सूप जिसे अधिक व्यायाम के साथ तीन महीने तक मुहैया कराया जाएगा। 

एनएचएस में मधुमेह के राष्ट्रीय क्लिनिकल निदेशक प्रोफेसर जोनाथन वलाभजी ने कहा, 'यह हालिया उदाहरण है कि कैसे एनएचएच हमारी दीर्घकालिक योजना को तेजी से अंगीकार कर रही है और लोगों को स्वस्थ रखने, सही वजन रखने और बड़ी बीमारियों से बचाने के लिए यह हालिया सबूत आधारित इलाज है।' 

छह महीने से इलाज करा रहे मरीजों को मिलेगा लाभएनएचएस प्रयोग के तौर पर लंदन और उत्तरी इंग्लैंड सहित पूरे देश में 12 महीने तक यह प्रयोग करेगी और जिन लोगों का गत छह महीने से मधुमेह का इलाज चल रहा है उन्हें इस योजना में शामिल किया जाएगा। 

योजना में शामिल होने के लिए कुछ अन्य अर्हताएं भी निर्धारित की जाएंगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना उनके लिए सही हो। एनएचएस इंग्लैंड ने बताया कि इस समय 6,00,000 लोगों को योजना में शामिल किया गया है और अब अर्हता रखने वाले लोग स्वयं योजना में पंजीकृत करा सकते हैं।

डायबिटीजडाइट टिप्स

तरबूजतरबूज का जीआई 72 है और जीएल 4 है इसलिए जिस व्यक्ति को डायबिटीज है वह मौसमी फल का आनंद ले सकता है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में पानी मिलता है। साथ ही यह एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है। यह विटामिन और खनिजों का भी भंडार है। यह विटामिन सी दैनिक आवश्यकता का 14-16% हिस्सा पूरा करता है।

स्ट्रॉबेरीस्ट्रॉबेरी का जीआई 41 है और जीएल 3 है। डायबिटीज के मरीजों को विटामिन सी के लिए इस फल का सेवन करना चाहिए। इससे आपको इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने में मदद मिल सकती है। ये फोलेट का एक अच्छा स्रोत भी हैं जो सामान्य ऊतक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। स्ट्रॉबेरी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है और मैंगनीज और पोटैशियम भी प्रदान करती है।

चेरीचेरी में जीआई 20 है और जीएल 6 है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति अपने आहार में चेरी को आसानी से शामिल कर सकता है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। चेरी खाने से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है।

सेबसेब के फायदे काफी प्रसिद्ध हैं। सेब का जीआई 39 है और जीएल 5 है। यह भी विटामिन सी और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, वजन घटाने में मदद करता है, इसमें प्रीबायोटिक प्रभाव होता है और अच्छे आंत बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। ध्यान रहे कि डायबिटीज रोगियों को अधिक मात्रा में फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :डायबिटीज डाइटडायबिटीजहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब