इस विटामिन की कमी से लोगों को लग सकता है लकवा! हो सकता है शरीर कमजोर और यौन क्षमता प्रभावित, जानें

By आजाद खान | Published: August 22, 2023 12:03 PM2023-08-22T12:03:04+5:302023-08-22T12:22:48+5:30

लकवा एक गंभीर बीमारी है और इसके लगने के पीछे कई कारण हो सकते है। कई केस में कुछ जन्मजात कारणों से भी लोगों को लकवा लग जाता है।

Deficiency of this vitamin b 12 can harm people due to which the body's weakness and sexual ability can be affected | इस विटामिन की कमी से लोगों को लग सकता है लकवा! हो सकता है शरीर कमजोर और यौन क्षमता प्रभावित, जानें

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Man_in_a_WheelChair.jpg)

Highlightsधीरे-धीरे लकवा लगना एक आम बीमारी होते जा रही है।यह परेशानी विटामिन की भी कमी के कारण होती है।कई मामलों में यह कुछ जन्मजात कारणों से भी लोगों में होता है।

Cause of Paralysis: आज कल लकवा एक आम बीमारी हो गई है और यह लोगों में ज्यादा पाई जा रही है। लकवा नसों से जुड़ी हुई बीमारी है जिसमें वोलेंटरी मसल्स का मूवमेंट बाधित हो जाता है। जब किसी शख्स को लकवा मार देता है तो उस शख्स का वह अंग किसी काम का नहीं रहता है। आमतौर पर यह देखा गया है कि नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र में आई खामियों के कारण किसी को लकवा मारता है। 

जानकारों के अनुसार, लोगों को लकवा लगने के पीछे कई कारण हो सकते है। लेकिन इन कारणों में सबसे मुख्य कारण विटामिन बी 12 की कमी है। इसकी कमी से लोगों में ज्यादातर लकवे लगने के केस सामने आए है। ऐसे में आइए जानते है कि लोगों को लकवे किस कारण से लगते है और इससे बचने के क्या उपाय है। 

विटामिन बी 12 की कमी से भी लग सकता है लकवा

बता दें कि नसों को फिट रखने के लिए विटामिन बी 12 की बहुत ही जरूरत पड़ती है। ऐसे में किसी के शरीर में लंबे समय तक विटामिन बी 12 की कमी देखी गई है तो इस हालत में उसे लकवा लगने की गुंजाईश कई गुना बढ़ जाती है। विटामिन बी 12 की कमी से खून में कमी होती है और लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में समस्या होती है। इससे रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, जिससे शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने में दिक्कत होती है। 

यह शरीर को कमजोर और बेतरतीब कर सकता है, साथ ही यौन क्षमता, पेट समस्याएं और दिखने में भी परेशानी पैदा कर सकता है। अगर इसे समय पर नहीं ठीक किया जाए, तो यह लकवा का कारण बन सकता है, जिसका इलाज मुश्किल हो सकता है।

क्या है लकवा के कई और कारण

लकवा के लगने के पीछे कई और कारण भी होते है जिससे उन्हें यह परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारों की अगर माने तो नर्वस सिस्टम में दिक्कत के कारण सबसे ज्यादा लकवा मारने का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपका नर्वस सिस्टम ही है जो पूरे दिमाग को सिग्नल देता है और जिससे शरीर की क्रिया होती है। 

ऐसे में जब यह सिग्नल मिलना प्रभावित होता है तो इससे लकवा की शिकायत होती है। वहीं कुछ जन्मजात कारणों से भी लकवा हो सकता है। यही नहीं इन सब के अलावा स्ट्रोक, स्पाइल कॉर्ड में इंज्युरी, मल्टीपल स्क्लेरेसिस, गुलियन सिंड्रोम, ब्रेन इंज्युरी, सेरेब्रल पाल्सी आदि बीमारियों की वजह से भी लकवा जैसे गंभीर बीमारी हो सकती है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

Web Title: Deficiency of this vitamin b 12 can harm people due to which the body's weakness and sexual ability can be affected

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे