लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण की तरह स्लिम, सेक्सी और फिट फिगर पाने के लिए करें ये 5 योगासन

By उस्मान | Updated: June 30, 2018 06:27 IST

योग एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा से जानिए दीपिका के हॉट एंड स्लिम फिगर का राज

Open in App

दीपिका पादुकोण जैसा स्लिम एंड सेक्सी फिगर भला कौन लड़की नहीं चाहती है। क्या आप जानते हैं कि शरीर को पतला और आकर्षक रखने के लिए दीपिका योग करती हैं? योग से मोटापे को कम करने और शरीर को पतला करने में मदद मिलती है। दीपिका के योग एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा ने एक हेल्थ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि दीपिका की तरह स्लिम ड्रिम बॉडी पाने के लिए आपको नियमित रूप से किन-किन योगासन का अभ्यास करना चाहिए। 

1) नावासन

यह एक बेहद सरल आसन है जिससे आपके एब्स और इनर थाई टोन होती है। इसे करने के लिए अपने हाथों से पैरों की उंगलियां पकड़ने की कोशिश करें। अधिक लाभ पाने के लिए इस स्थिति में जितनी देर संभव हो रहें। 

2) शलभासन

इससे आपकी बैक, बटक्स और हिप्स पर काम होता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को जांघो के नीचे रखें। ठोड़ी को जमीन रखते हुए पैरों को बिना मोड़े ऊपर उठाएं। जब तक संभव हो इस मुद्रा में रहें। धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाकर पहली स्थिति में लौट जाएं।

3) पुर्वोत्तासन

इससे आपकी बाहरी जांघों पर काम होता है। इसके अलावा आर्म्स को स्ट्रेंथ और टोन करने में मदद मिलती है। इस मुद्रा में जब आप अपने पैर और हाथों के बल पर शरीर को ऊपर उठाते हैं तो इससे हैमस्ट्रिंग और ग्लट्स पर काम होता है। 

4) अधो मुख श्वानासन

यह योगासन दिखने में आरामदायक है लेकिन आपके शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए काफी मुश्किल है। इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर सीधा लेट जाएं। अब हथेलियों और एड़ियों के बल पर अपने शरीर को ऊपर उठाएं। इससे आपकी कोर पर काम होता है। 

5) साइड फिर्स पोज़

इससे कोर के अलावा आपकी थाई और ग्लट्स की मसल्स पर भी काम होता है। इसे करने के लिए आपके एक हाथ फर्श पर और दूसरा हाथ उसकी सीध में ऊपर ले जाना होता है। ऐसा करने से आपको थाई में दबाव महसूस होगा।

(फोटो- सोशल मीडिया, पिक्साबे) 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणफिटनेस टिप्सयोगहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब