सावधान! दूध, दही के साथ और 2 घंटे बाद तक भूलकर भी न खायें ये 6 चीजें, वरना भुगतना पड़ेगा बुरा परिणाम

By उस्मान | Published: March 14, 2019 03:45 PM2019-03-14T15:45:39+5:302019-03-14T15:45:39+5:30

अगर आप भी दही या दूध के साथ या बाद में इन चीजों का सेवन करते हैं, तो धीरे-धीरे आप खुद को मुंह में धकेल रहे हैं और आफत कभी भी आ सकती है.

Dangerous Food Combinations : foods list not eating with and after have milk or curd | सावधान! दूध, दही के साथ और 2 घंटे बाद तक भूलकर भी न खायें ये 6 चीजें, वरना भुगतना पड़ेगा बुरा परिणाम

फोटो- पिक्साबे

दही और दूध को स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है। रोजाना दही खाने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं जो पेट की समस्याओं को खत्म करके उसे दुरुस्त रखते हैं। प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर दही और दूध आपको कई बीमारियों से बचाने में भी सहायक हैं। 

दही और दूध में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे यह हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है जो कि शरीर के मांसपेशियों को बनाने में सहायक होता है। मेडिसिन यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन के अनुसार, खाने से पहले एक कटोरी दही खाने से हाइपरटेंशन और इन्फ्लेमेशन से बचने में मदद मिलती है।  

अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से दही के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है जिससे आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। 

अक्सर लोग दही में चीनी या नमक मिलाकर खाने के साथ या बाद में खाते हैं जोकि बेहतर तरीका है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें भूलकर भी दही के साथ नहीं खाना चाहिए। इन चीजों को दही के साथ खाने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो चीजें- 

1) दूध और दही के साथ चीज़ का सेवन
आयुर्वेद के मुताबिक कभी भी दही और चीज को एक साथ नहीं खाना चाहिए। यदि आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो इसका आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

2) दूध और दही के साथ फ्राइड फूड्स  
कभी भी तली और भूनी चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में समस्या उत्पन्न करते है। जिससे आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

3) दूध और दही के साथ केले
अक्सर लोग दूध के साथ केले का सेवन करते हैं लेकिन कभी भी दही के साथ केला नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने पर इसका आपके शरीर पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। यदि आपको खाना ही है, तो आप 2 घंटे बाद ही खा सकते हैं।

4) दूध और दही के साथ उड़द की दाल
कभी भी उड़द की दाल के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ में सेवन करने पर ये जहर बन सकते हैं और आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

5) दूध और दही के साथ चिकन
माना जाता हैं कि कभी भी दही के साथ चिकन और खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप इनका एक साथ सेवन करते हैं तो आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

6) दूध और दही के साथ मछली
एक्सपर्ट मानते हैं कभी भी प्रोटीन से भरपूर दो चीजों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। चूंकि डेयरी प्रोडक्ट दूध से बनते हैं, इसलिए इन्हें मांस और मछली के साथ खाने से मना किया जाता है। यह वजह है कि दूध और दही के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

Web Title: Dangerous Food Combinations : foods list not eating with and after have milk or curd

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे