लाइव न्यूज़ :

जब कभी भी रोना आए तो रो लिया कीजिए, सेहत के लिए है रोने के ढेरों फायदे, Crying से मिलती है अनगिनत मानसिक और शारीरिक लाभ

By आजाद खान | Updated: June 2, 2022 17:10 IST

गौरतलब है कि जानकार हमें यह सलाह देते है कि अगर कभी भी रोने का मन करे या रोना आए तो ऐसे में हमें रो लेना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देरोना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक दोनों तनाव दूर होती हैं। रोने से कई मानसिक परेशानी भी दूर होता है।

Crying For Health: आम तौर पर हम रोना को गलत मानते है और इसे हम कायरता की निशानी समझते है। लेकिन ऐसा नहीं है, रोने के कई फायदे है जिसमें आपके सेहत को लेकर भी फायदा है। यही कारण है कि जानकार हमें यह सलाह देते है कि अगर कभी भी रोने का मन करे या रोना आए तो ऐसे में हमें रो लेना चाहिए। इससे आपके बॉडी को बहुत फायदा मिलता है। ऐसे में आइए जानते है कि रोने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते है। 

रोने के फायदे (Crying Benefits)

जानकारों की माने तो जिन लोगों को अकसर रोना आ जाता है वो आम लोगों के मुकाबले स्वस्थ दिखते हैं। ऐसे में फिट रहने के लिए और भी चीजों के अलावा रोना भी जरूरी होता है। तो आइए जानते है कि रोने के क्या लाभ हैं। 

1. मानसिक थकान हो जाती है खत्म (Crying Removes Mental Stress)

रोने का सबसे बड़ा फायदा शरीर को यह होता है कि इससे मानसिक थकान खत्म हो जाती है। अगर आप मानसिक रूप से परेशान है और आपको रोना आ रहा है तो ऐसे में आप रो लिया कीजिएगा। रोने के बाद आपको नींद भी आ सकती है, ऐसे में आप सो भी लिया कीजिए। इससे आपको बहुत राहत मिलेगी। 

2. लाइट फील होता है महसूस (Crying Feels you Light)

जब कभी भी आपको ऐसा महसूस होता है कि आपका शरीर भारी हुआ है और ऐसे में आपको रोना भी आ रहा है तो आप रो लिया कीजिएगा। इससे आपका बॉडी भी हल्की होगा और आप भी लाइट फील करेंगे। सीने में जमा भारीपन और सिर पर लदा बोझ भी रोने से दूर हो जाता है और इससे आप रिलैक्स फील करते हैं। 

3. नई ऊर्जा फील होती है रोने के बाद (Crying Gives you New Energy)

आपको बता दें कि रोने और उसके बाद नींद आने पर सो जाने से आपके शरीर को एक नई ऊर्जा फील होती है। इसके बाद जो भी काम आप करेंगे उसमें आपका मन भी लगेगा और इससे आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। यही कारण है कि इससे लोग रोना आने पर रोने की सलाह देते है। 

4. विचारों में आती है स्पष्टता (Crying Helps to Express)

अकसर आपने देखा होगा कि मन भारी होने पर आप कुछ भी कहने या सुनने के लायक नहीं रहते हैं। इस हालत में आप अपने विचार को भी सही से स्पष्ट नहीं कर पाते है। जब कभी भी आप ऐसा फील करें और रोने का मन हो, तब आप रोया करें। इससे आपका मन हल्का होगा और आप अपनी बात और विचार को स्पष्ट कर पाएंगे। 

5. आंखों की हो जाती है सफाई (Crying Clean your Eyes)

रोने से आंखो्ं की सफाई भी हो जाती है। जब कभी भी आप रोते हो तो ऐसे में आंखों की मसल्स का तनाव भी कम हो जाता है। यही नहीं आंखों के पीछे मौजूद कोशिकाओं, उत्तकों में भी मजबूती आती है। एक तरफ से कह ले कि आपकी आंखों की पूरी सफाई ही हो जाती है। इसलिए जब भी मन करे तो रो लिया कीजिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब