लाइव न्यूज़ :

COVID latest update: देश में कोरोना के मामले 1.35 करोड़ पार, जल्द तैयार होंगे 3 बड़े अस्पताल, जानें वायरस का पूरा अपडेट

By उस्मान | Updated: April 12, 2021 12:30 IST

देश में कोरोना से निपटने के लिए टीका उत्सव भी जारी है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 1.68 मामलेदेश में कोरोना से निपटने के लिए टीका उत्सव भी जारी है दिल्ली में कोरोना को लेकर होगी बैठक

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 1 लाख 68 हजार 912 नए केस सामने आए हैं। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से भारत में एक दिन में पहली बार इतने नए मामले मिले हैं। वहीं, इसी अवधि में 904 लोगों की मौत भी हुई है। देश में अब तक एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 1 करोड़ 21 लाख 56 हजार 529 लोग ठीक भी हुए हैं।

ऐसी महामारी जीवन में नहीं देखी : डॉ कूवाडियाभारतीय मूल के प्रख्यात दक्षिण अफ्रीकी शिक्षाविद् प्रोफेसर हुसैन मोहम्मद ‘जेरी’ कूवाडिया ने कहा है कि कोविड-19 जैसी महामारी उन्होंने अपने छह दशक के कार्यकाल में कभी नहीं देखी। 

उन्होंने कहा कि बच्चों में कोविड-19 का असर हालांकि कम ही होता है लेकिन अगर बच्चों में किसी प्रकारी की बीमारी मसलन उन्हें तपेदिक हो तो स्थिति खराब हो सकती है। 

मुंबई में जल्द ही तैयार होंगे तीन बड़े अस्पतालमहाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर मुंबई में आगामी पांच से छह सप्ताह में तीन बड़े अस्पताल स्थापित करने का फैसला किया है। बीएमसी ने बताया कि इनमें से हरेक अस्पताल में 200 आईसीयू बिस्तरों समेत 2,000 बिस्तरों की क्षमता होगी और 70 प्रतिशत बिस्तरों में ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी। 

दिल्ली में कोविड-19 के लिए बैठक करेंगे केजरीवालदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार दिल्ली में कोविड-19 के रोजाना के मामले 10,000 की संख्या को पार कर गये। मुख्यमंत्री ने स्थिति को 'बेहद गंभीर' बताया है और लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

टीका उत्सव के पहले दिन 27 लाख से ज्यादा टीकेदेश में ‘टीका उत्सव’ के पहले दिन 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई हैं। इसके साथ ही देश में अब तक टीके की 10,43,65,035 खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

देश में 11-14 अप्रैल के बीच चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान को ‘टीका उत्सव’ नाम दिया गया है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता में चार दिवसीय ‘टीका उत्सव’ का प्रस्ताव दिया था जिसकी शुरुआत ज्योतिबा फुले की जयंती से शुरू होकर बी आर आंबेडकर की जयंती तक चलनी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब