लाइव न्यूज़ :

COVID-19 vaccine: डब्ल्यूएचओ ने सीरम-नोवावैक्स के ‘कोवोवैक्स’ टीका को आपात उपयोग सूची में शामिल किया

By उस्मान | Updated: December 18, 2021 09:04 IST

कोवोवैक्स’ तीन साल से कम उम्र के बच्चों को सुरक्षा प्रदान करेगा

Open in App
ठळक मुद्देकोवोवैक्स’ तीन साल से कम उम्र के बच्चों को सुरक्षा प्रदान करेगाडब्ल्यूएचओ ने आपातकालीन उपयोग सूची में कोवोवैक्स को शामिल किया इससे कोविड-19 के खिलाफ डब्ल्यूएचओ के मान्य टीकों की संख्या बढ़ी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अमेरिकी दवा कंपनी नोवावैक्स से लाइसेंस के तहत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविड-रोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल किया। इस तरह वैश्विक स्वास्थ्य निकाय द्वारा मान्यता प्राप्त टीकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आदर पूनावाला ने डब्ल्यूएचओ के फैसले को कोविड​​-19 के खिलाफ लड़ाई में ‘‘एक और मील का पत्थर’’ बताया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ ने आपातकालीन उपयोग सूची में कोवोवैक्स को शामिल किया है। इससे कोविड-19 के खिलाफ डब्ल्यूएचओ के मान्य टीकों की संख्या बढ़ी है।

इस टीके का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा नोवावैक्स से लाइसेंस के तहत किया जाता है।’’ डब्ल्यूएचओ के अनुसार, कोवोवैक्स का मूल्यांकन उसकी आपातकालीन उपयोग सूची प्रक्रिया के तहत गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता, जोखिम प्रबंधन योजना और भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) द्वारा टीका निर्माण स्थल पर किए गए निरीक्षण संबंधी डेटा की समीक्षा के आधार पर किया गया।

एक संयुक्त बयान में अमेरिकी दवा कंपनी नोवावैक्स और एसआईआई ने उल्लेख किया कि सार्स-कोव-2 के कारण होने वाले कोरोना वायरस बीमारी की रोकथाम के लिए 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए टीके को मंजूरी मिली है। नोवावैक्स द्वारा ब्रांड नाम ‘नुवाक्सोविड’ के तहत टीके के विपणन के लिए आपात उपयोग सूची में शामिल करने के आवेदन की डब्ल्यूएचओ द्वारा समीक्षा भी की जा रही है।

नोवावैक्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेनली सी एर्क ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ का आज का निर्णय दुनिया भर के करोड़ों लोगों के लिए प्रोटीन-आधारित कोविड-19 रोधी टीके की वैश्विक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।’’ पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक और मील का पत्थर है, कोवोवैक्स को अब डब्ल्यूएचओ द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है।

इस टीके ने उत्कृष्ट सुरक्षा और असर दिखाया है। एक महान सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद।’’ एसआईआई दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ तालमेल से पहले से ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण कर रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में, पूनावाला ने कहा था कि एसआईआई ने अगले छह महीनों में कोवोवैक्स की शुरुआत करने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा था कि ‘कोवोवैक्स’ तीन साल से कम उम्र के बच्चों को सुरक्षा प्रदान करेगा, क्योंकि परीक्षणों के दौरान शानदार आंकड़े आए हैं। कोवोवैक्स को अभी भी भारत के दवा नियामक डीसीजीआई से आपातकालीन उपयोग की अनुमति की प्रतीक्षा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाWHOमेडिकल ट्रीटमेंटMedical Treatment
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम